ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शहडोल, 05 सितंबर 2026। जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या और गौशाला (कांजी हाउस) निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करना भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी समेत अन्य लोगों को महंगा पड़ गया। देवलोंद पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, यातायात बाधित करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आवारा मवेशियों से परेशान होकर उठाया कदम
मामला जनपद पंचायत ब्यौहारी क्षेत्र का है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशियों के कारण किसान परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आवारा मवेशी खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी समस्या को लेकर कांजी हाउस निर्माण की मांग उठाते हुए भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मवेशियों को हांककर लोग ब्यौहारी तहसील का घेराव करने के लिए निकल पड़े। मवेशियों की संख्या अधिक होने के कारण सड़क पर भीड़ की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस और प्रशासन से हुई नोकझोंक
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोकने का प्रयास किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में मवेशियों को लाए जाने से आम रास्ता और यातायात बाधित हुआ। पुलिस का यह भी कहना है कि इस दौरान कुछ मवेशी बेहोश भी हो गए थे।

तहसीलदार की शिकायत पर मामला दर्ज
घटना के बाद ब्यौहारी तहसीलदार गैलेक्सी नागपुरे ने देवलोंद थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रदर्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसानों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाना और आवारा मवेशियों के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग करना था। उनका कहना है कि क्षेत्र में कांजी हाउस या गौशाला बनने से किसानों को आवारा मवेशियों से होने वाले फसल नुकसान से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Next Post

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत

शेयर करेझोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप इंडिया रिपोर्टर लाइव छिंदवाड़ा, 05 सितंबर 2026। जिले के चौरई क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ी में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। हाथ-पैर में दर्द होने पर इलाज कराने पहुंची 30 वर्षीय महिला को […]

You May Like

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई