अधिकतर राज्यों में इसी सप्ताह अध्यक्ष का एलान करेगी भाजपा; राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी अब अंतिम चरण में है। दिल्ली, हरियाणा और झारखंड को छोड़ कर प्रदेश अध्यक्ष के मामले में शेष सभी राज्यों पर विमर्श पूरा हो चुका है। पार्टी की योजना अगले हफ्ते से क्रमवार प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करने की है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 37 संगठनात्मक राज्यों में से 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अनिवार्य है। पार्टी अब तक 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि पहले विधानसभा चुनावों, महाकुंभ के आयोजन और इसके बाद संसद के बजट सत्र के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि इस दौरान ज्यादातर राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के लिए विमर्श का काम पूरा हो गया। अब प्रधानमंत्री बैंकॉक और श्रीलंका की यात्रा से लौटने के बाद तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के लिए अंतिम विमर्श होगा। जाहिर तौर पर इस प्रक्रिया में संघ सहित अन्य वैचारिक सहयोगियों को भी विश्वास में लिया जाएगा। इसके बाद  चरणबद्ध तरीके से प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इनमें कर्नाटक को छोड़ कर सभी राज्यों में नए चेहरे को मौका मिलेगा। उक्त सूत्र ने कहा कि फिलहाल न तो नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि और न ही चेहरे पर चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद इस पर चर्चा होगी।

छह साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं नड्डा
वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके करीब छह महीने बाद जनवरी 2020 में उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जनवरी 2023 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद बीते साल सितंबर महीने में शुरू हुए सदस्यता अभियान के साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

रामनवमी पर खेत में मिली हनुमान प्रतिमा, किसान का दावा- सपने में आए थे बालाजी, लोग बोले- चमत्कार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बरेली 07 अप्रैल 2025। बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव रूपापुर बढ़ेपुरा में किसान मोतीराम गंगवार के खेत में रविवार को खोदाई के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा मिली। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। प्रतिमा की पूजा-अर्चना […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए