यूपी में ट्रिपल मर्डर: इसलिए हुई बाप और दो बेटों की हत्या!… बसपा नेता और उसके दामाद से कनेक्शन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जौनपुर 27 मई 2025। यूपी के जौनपुर जिले में पिता और दो बेटों की सनसनीखेज वारदात हुई। ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और दामाद को गिरफ्तार किया है। जबकि बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मामले में एसओ समेत तीन निलंबित कर दिए गए हैं। दरअसल, सिरकोनी के कचर्गाव अंडरपास के पास रविवार की रात किरायेदारी के विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों की हथौड़े व रॉड से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा कर हाईवे जाम करने की तीन बार कोशिश की, मगर पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा और रॉड बरामद किए हैं। वहीं, बड़े बेटे को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पलटू राम नागर, उनके बेटे गोलू, दामाद नागमणि और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुबह करीब 11 बजे एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि आरोपी पलटू राम और नागमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हल्का प्रभारी धनुषधारी पांडेय और सिपाही रामनरेश को निलंबित किया गया है। 

वेल्डिंग और जेसीबी की मरम्मत का काम करते थे तीनों
इमलो क्षेत्र के गांव महमदपुर कांध निवासी लालजी (55) का नेवादा अंडरपास के पास लालजी भइया इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल्स के नाम से कारखाना है। यहां पर वह वेल्डिंग और जेसीबी की मरम्मत का काम करते थे। दोनों बेटे गुड्डू (33) और यादवीर (25) भी काम में सहयोग करते थे। कारखाने में जल निगम के पाइपों पर चूड़ी पेरने का भी काम होता है। पुलिस के अनुसार, लालजी रविवार को जौनपुर गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद शाम करीब 5 बजे वह कारखाना पहुंच गए। इसके बाद वह यादवीर और गुड्डू के साथ काम में जुट गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर गुड्डू की पत्नी सरिता देवी ने पति, ससुर और देवर के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन तीनों के फोन नहीं उठे। 

हमलावर सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए 
इसके बाद सरिता देवी ने अपने भाई देवेंद्र कुमार निवासी खरौरा को फोन कर तीनों लोगों का पता लगाने के लिए कहा। सुबह करीब पांच बजे देवेंद्र कारखाने पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर घबरा गए। भागकर बाहर खड़े एक व्यक्ति को बताया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब छह बजे पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में लालजी, यादवीर व गुड्डू की लाशें पड़ी थीं। सीओ सिटी देवेश सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि हमलावर वारदात के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। 

Leave a Reply

Next Post

हिजबुल के आतंकी उल्फत को दस साल की कैद.. लगा 48 हजार का जुर्माना, करना चाहता था यूपी में बड़ा हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुरादाबाद 27 मई 2025। हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम को एडीजे छाया शर्मा की अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 48 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कटघर थाने की पुलिस ने नौ जुलाई 2002 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण