11 लाख गेहूं की बोरियां नहीं मिलने पर पाक की आटा मिलें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 05 मई 2023। पाकिस्तान की आटा मिल्स एसोसिएशन ने सभी मिलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की है। फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी आमिर ने कहा कि आटा मिलें गुरुवार शाम 7 बजे से हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं क्योंकि खाद्य विभाग ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जब कराची में गेहूं की आवक पर प्रतिबंध के कारण मिलें हड़ताल पर चली गई थीं, उस समय प्रांतीय खाद्य मंत्री ने गेहूं देने का वादा किया था।

यह कराची की मिलों के लिए 2 महीने के लिए काफी था। इस आश्वासन पर आटा मिलों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। आमिर ने कहा कि मिलों को 30 अप्रैल तक 9 लाख बोरी और बाकी 11 लाख बोरी गेहूं 10 मई तक मिलनी थी लेकिन खाद्य विभाग ने उनसे धोखा किया और आज तक उन्हें केवल 4 लाख बोरी गेहूं ही मिली है। इस स्थिति के कारण कराची में 70 प्रतिशत आटा मिलों ने काम करना बंद कर दिया है और अधिकतर आटा मिलें बंद होने जा रही हैं। शहर में आटे का घोर संकट है।

मुफ्त गेहूं वितरण केंद्र पर भीड़ में बुजुर्ग महिला मरी
पाकिस्तान में मुजफ्फरगढ़ के खानगढ़ क्षेत्र में मुफ्त गेहूं वितरण केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह मुजफ्फरगढ़ में भीड़ में चौथी मौत है। इससे पहले आटा वितरण के दौरान हुई मारपीट में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेज से हुवा भुगतान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अम्बिकापुर/ बिलासपुर 05 मई 2023। करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेज से हुवा भुगतान मैसर्स आर.के. एसोसिएट्स, मेट्रिक सर्विस एवं गुरुकृपा ग्रुप के द्वारा कार्यपालन अभियंता (सं/सं)संभाग अंबिकापुर एवं कार्यपालक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता (शहर) संभाग अंबिकापुर से मिलीभगत कर करोड़ों रुपए की राशि गबन करने एवं […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग