जिस इलाके में होर्डिंग गिरने से 16 मौतें हुईं, वहां रोड शो करना अमानवीय: संजय राउत का मोदी पर निशाना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 मई 2024। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुंबई के उसी इलाके में रोड शो करना अमानवीय है, जहां होर्डिंग गिरने की घटना में 16 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि घाटकोपर पश्चिम से घाटकोपर पूर्व तक प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के कारण बुधवार को दोपहर 12 बजे से सड़कें और मेट्रो रेल सेवाएं बंद रहीं। उन्होंने कहा, ‘‘कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई जब एक व्यक्ति के प्रचार के लिए सड़कें बंद कर दी गई हों। इस वजह से लोगों को असुविधा हुई। होर्डिंग गिरने के बाद जहां लोगों की मौत हुई, वहां रोड शो करना अमानवीय है।” घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में सोमवार को तेज हवाओं के दौरान एक विशाल होर्डिंग गिर गया था। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए बुधवार शाम को घाटकोपर में रोड शो किया।

यह रोड शो मुंबई की छह लोकसभा सीट और शेष महाराष्ट्र की सात लोकसभा सीट पर 20 मई को होने वाले मतदान से पहले किया गया। महाराष्ट्र में चुनाव पांचवें चरण के साथ संपन्न होंगे। सुरक्षा कारणों से जागृति नगर और घाटकोपर स्टेशनों के बीच मुंबई मेट्रो की सेवाएं निलंबित कर दी गईं। बाद में सेवाएं बहाल हो गईं। पुलिस ने रोड शो के कारण आसपास की कुछ सड़कों को भी बंद कर दिया और यातायात का मार्ग भी बदल दिया।

Leave a Reply

Next Post

ग्लेनमार्क फाउंडेशन ने किया ‘मेरी पौष्टिक रसोई’ के छठे सीजन का आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 मई 2024। ग्लेनमार्क फाउंडेशन ने इडोब्रो इम्पैक्ट सॉल्यूशंस के सहयोग से खाना पकाने की प्रतियोगिता ‘मेरी पौष्टिक रसोई’ के छठे सीज़न के सफल समापन की घोषणा की। इस अखिल भारतीय पहल का उद्देश्य पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों के उत्सव और प्रचार के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं