चंडीगढ़ के बाद अब गुरुग्राम के पब में हमला… दो बम फेंके; एक स्कूटी जली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 10 दिसंबर 2024। चंडीगढ़ के बाद अब साइबर सिटी गुरुग्राम के पब में हमला हुआ है। गुरुग्राम के सेक्टर 29 मार्केट में ह्यूमन पब में सुतली बम से हमला किया गया है। पब के बाहर बम फेंकने से एक स्कूटी जलकर राख हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर 29 मार्केट में ह्यूमन पब में मंगलवार सुबह 5.15 बजे बम से हमला किया गया। एक बाद एक दो सुतली बम फेंके गए। दोनों बम फट गए। इससे आग लग गई। चपेट में आने से एक स्कूटी जल गई। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वैट टीम ने बम फेंकने वाले एक व्यक्ति को बम एवं हथियार के साथ काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी व्यक्ति की पहचान सचिन निवासी जिला मेरठ, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी नशे में था। आरोपी ने दो बम फेंक दिए थे, जबकि दो बम फेंकने वाला था, लेकिन उससे पहले ही आरोपी को पुलिस  की टीम ने दबोच लिया। बम निरोधक टीम को घटनास्थल पर बुलवाकर निरीक्षण कराया गया, साथ ही आरोपी के कब्जा से बरामद हुए बम को टीम ने निष्क्रिय कर दिया। घटना में एक स्कूटी को कुछ नुकसान हुआ है। इसके इलावा कोई अन्य जान की हानि नहीं हुई है। 

बाहर से अंदर तक बम फेंकने की योजना थी, लेकिन बोर्ड से टकराकर बम बाहर ही नीचे गिर गए। बम फेंकने की धमकी टॉय बॉक्स पब पर थी, लेकिन आरोपी ने ह्यूमन पब पर बम फेंक दिया। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जा से दो जिंदा बम और हथियार बरामद किए गए हैं। 15 दिन पहले हिसार में पकड़े गए दो आरोपियों ने गुड़गांव के पब संचालक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने की बात कबूली थी। 

Leave a Reply

Next Post

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांति...लेकिन तनाव, कुंडली व टीकरी में जबरदस्त पहरा; पुलिस ने लगाए तंबू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2024। किसानों का दिल्ली कूच टलने के बाद हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर सिर्फ पंजाब की तरफ ही आंदोलन का रुख दिखा जबकि हरियाणा की तरफ शांति रही। हालांकि जींद, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा में पुलिस एहतियातन सतर्क रही। वहीं, अंबाला में शंभू बॉर्डर […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'