केले और दूध के इस्तेमाल के जबरदस्त फायदे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

केले के साथ दूध का सेवन करना शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है. खासतौर पर बच्चों को दूध के साथ केला खिलाया जाता है. वहीं वर्कआउट करने वालो लोग भी दूध और केला एकसाथ लेना पसंद करते हैं. हेल्थ के लिए इसके जबरदस्त फायदे होते हैं. हालांकि इसके लिए आपको दूध और केले का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा. अगर इस्तेमाल सही हो तो कई फायदे मिलते हैं. केला और दूध का शेक बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है. इसे बनाना शेक करहते हैं. यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. आइए जानते हैं कि दूध और केले का एकसाथ सेवन करने से क्या फायदे हो सकते हैं.

पाचन तंत्र सही रहता है

बनाना शेक में विटामिन सी, विटामिन बी-6 भरपूर मात्रा में मिलता है. इसके अलावा इसमें फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में होता है. यह पाचन तंत्र को काफी फायदा पहुंचाता है. बनाना शेक कब्ज और पेट के लिए काफी लाभदायक है.

अच्छी नींद आती है

केले में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो सेरोटिनिन का स्त्राव में मदद करता है. यह अच्छी नींद में काफी लाभदायक होता है. जिन लोगों को नींद कम आती है, वो बनाना शेक का सेवन कर सकते हैं.

स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम

बनाना शेक में विटामिन सी पाया जाता है. विटामिन सी के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है. साथ में यह व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में भी मदद करता है.

किडनी की समस्या होती है दूर

बनाना शेक में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो नमक के दुष्प्रभावों को दूर करते हैं. इससे किडनी अपना काम सही तरीके से करती है.

हार्ट को रखता है स्वस्थ

केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. यह हार्ट से संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद करता है. साथ में स्ट्रोक की संभवाना को भी कम करता है

कैसे बनाएं बनाना शेक

बनाना शेक बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. दो केले को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें. इसके बाद एक कप दूध के साथ मिलकार 30 सेकंड मिक्सी में चला लें. अंत में उसमें दो चम्मच शहद मिलाएं. आपका टेस्टी एंड हेल्दी बनाना शेक तैयार है

Leave a Reply

Next Post

ट्रेनिंग के दौरान मिग-21 विमान हुआ हादसे का शिकार, ग्रुप कैप्टन ए.गुप्ता ने गंवाई जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2021।  भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज सुबह सेंट्रल इंडिया में एक एयरबेस से कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के लिए रवाना होने के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटना का शिकार हो […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग