ट्रेनिंग के दौरान मिग-21 विमान हुआ हादसे का शिकार, ग्रुप कैप्टन ए.गुप्ता ने गंवाई जान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2021।  भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज सुबह सेंट्रल इंडिया में एक एयरबेस से कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के लिए रवाना होने के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। भारतीय वायुसेना ने कहा, इस दुखद दुर्घटना में भारतीय वायुसेना ने अपने ग्रुप कैप्टन ए. गुप्ता को खो दिया। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

क्या है मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान

भारतीय वायुसेना ने 1961 में मिकोयान-गुरेबिच डिजाइन ब्यूरो निर्मित मिग-21 विमान को हासिल किया था। इसमें एक इंजन और एक सीट है। यह विभिन्न भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान है, जो जमीन पर मार करने में सक्षम है। यह विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ रही है। इसकी अधिकतम गति 2230 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 23 मिलीमीटर के दो बैरल वाले तोप के साथ चार आर-60 लड़ाकू मिसाइल ले जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

कौशल विकास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के युवा सीखेंगे जापानी भाषा, इण्डो-जापान फाउंडेशन ने किया एमओयू

शेयर करेमंत्री अमरजीत भगत ने बैठक में दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 मार्च 2021। आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि कौशल विकास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के युवाओं को जापानी भाषा सिखाया […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग