जिले में कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान शुरू

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

इंडिया रिपोर्टर लाइव 

बिलासपुर 05 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के मागदर्शन में जिले मेें कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान आज से शुरू किया गया है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि सर्वे टीम को सही जानकारी दें और आवश्यक सहयोग करें। यह हम सभी की सुरक्षा एवं बचाव के लिये बेहद जरूरी है।  

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे आज से शुरू किया गया है। यह अभियान 12 अक्टूबर 2020 तक चलाया जायेगा।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता, जल्द से जल्द संक्रमित व्यक्ति की पहचान और उपचार और इस उद्देश्य को पूरा करने में जिला प्रशासन को आम जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद जांच दल द्वारा लक्षण वाले मरीजों को कोरोना समुचित उपचार का प्रबंध किया जायेगा।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने कहा कि कोरोना से संबंधित सुरक्षात्मक उपायों का स्वयं अनुशासित होकर पालन करें और तीन बातों का विशेष ध्यान दें- मास्क को सही तरीके से पहनंे यानी कि मास्क से मुंह और नाक पूरी तरह ढंके होने चाहिए। दो गज की दूरी सबसे जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हैंडवाश या सैनिटाइजेशन का उपयोग करें। बार-बार अपने हाथ साबुन से धोते रहें या सैनिटाईज करते रहें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहभागिता और जागरूकता से हम कोरोना से चल रही इस जंग को जीतने में जरूर कामयाब होगें।

Leave a Reply

Next Post

सिम्स में किया गया कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीज के पेट का सफल ऑपरेशन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 05 अक्टूबर 2020। सिम्स में पिछले दिनों एक गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज केशव राम देवांगन जिसकी उम्र 70 साल से अधिक है पेट दर्द एवं पेट में सूजन की तकलीफ से मिशन अस्पताल जांजगीर चांपा में भर्ती हुआ। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां