केंद्र सरकार ने 348 मोबाइल ऐप को किया बैन, चीन को भेज रहे थे भारतीयों का डाटा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 3 अगस्त 2022 । केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि चीन एवं दूसरे देशों द्वारा विकसित ऐसे 348 मोबाइल ऐप की पहचान की गयी है और उन्हें प्रतिबंधित किया गया है जो यूजर की जानकारी एकत्र कर रहे थे और देश के बाहर स्थित सर्वरों को अनधिकृत तरीके से भेज रहे थे।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में रोडमल नागर के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। 

सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार ने देश से बाहर सूचना भेजने वाले किसी ऐप की पहचान की है और यदि ऐसे किसी ऐप का पता चला है तो क्या उन्हें प्रतिबंधित किया गया है। जवाब में मंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे 348 ऐप की पहचान की है और मंत्रालय के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी ऐप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि इस तरह के डेटा प्रसारण भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि इन ऐप को चीन समेत विभिन्न देशों द्वारा विकसित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में घर पर गिरा पहाड़, दो बहनों ने नहीं छोड़ा साथ, हाथ थामे मिले शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कर्नाटका 3 अगस्त 2022 । कर्नाटक के उत्तरी कन्नड और दक्षिण कन्नड जिलों में भूस्खलन की चपेट में आने से दो बहनों समेत छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में दोनों बहनों के शव एक दूसरे […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग