हल्द्वानी में बवाल के बाद रामपुर और मुरादाबाद में अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा, गश्त जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरादाबाद 09 फरवरी 2024। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद रामपुर और मुरादाबाद में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड के बॉर्डर वाले थाने ठाकुरद्वारा और भगतपुर थाने की पुलिस को विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीमें निगरानी कर रही हैं। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में बवाल होने के बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिसे देखते हुए मुरादाबाद और रामपुर पुलिस को अलर्ट किया गया है। ठाकुरद्वारा और भगतपुर थाने की सीमा उत्तराखंड से सटी है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पुलिस को अलर्ट किया गया है।

सभी थाना प्रभारी और सीओ को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ गश्त करें। बेवजह चौराहों पर खड़े होने वाले लोगों से पूछताछ करें। ठाकुरद्वारा और भगतपुर पुलिस ने उत्तराखंड से आने और जाने वालों वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस संदिग्ध लगने वाले लोगों की आईडी भी चेक कर रही है। सिविल लाइंस, कटघर, मझोला, भोजपुर, डिलारी, मूंढापांडे, कोतवाली, गलशहीद, पाकबड़ा, छजलैट, कांठ की पुलिस चेकिंग कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी में पुलिस अलर्ट, ज्ञानवापी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; हालात सामान्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी 09 फरवरी 2024। ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद दूसरे जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्कता बरत रहे हैं। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल