यूपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए बिलासपुर में बनाये गये 20 केन्द्र, 7855 परीक्षार्थी शामिल होंगे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 30 सितंबर 2020। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवायें प्रारंभिक परीक्षा 2020 4 अक्टूबर को दो सत्रों में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए बिलासपुर में 20 केन्द्र बनाये गये है, जहां 7 हजार 855 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।

बिलासपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लिंक रोड के लिए देवेन्द्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शासकीय ई राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय सीपत रोड, के लिए सुश्री दिव्या अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जिला बिलासपुर, शासकीय जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, रायपुर रोड, जरहाभाठा हेतु अखिलेश साहू संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी के लिए मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सी.एम.डी. स्नातकोेत्तर महाविद्यालय लिंक रोड में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए अजीत पुजारी डिप्टी कलेक्टर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। कौशलेन्द्र राव विधि महाविधालय अशोक नगर के लिए जे.पी. शुक्ला उप-संचालक पंचायत, डी.पी.विप्र विधि महाविद्यालय अशोक नगर के लिए अमित कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर, डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय अशोक नगर के लिए श्रीमती अंशिका ऋषि पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर, डी.पी.विप्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुराना हाईकोर्ट के पास मंे बनाये गये परीक्षा केन्द्र में रीमन सिंह ठाकुर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद के लिए आनंदरूप तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक शाला सिटी कोतवाली के सामने बनाये गये परीक्षा केन्द्र में श्रीमती मोनिका वर्मा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेंट विंसेंट पाॅलोटी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल 27 खोली मंगला रोड के लिए सु़श्री स्मृती तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी के लिए तुलाराम भारद्वाज तहसीलदार, सेंट फांसिस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के लिए सत्यपाल राय तहसीलदार, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मुक्तिधाम चैक सरकण्डा के लिए कुमार लहरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, दिल्ली पब्लिक स्कूल रायपुर रोड तिफरा के लिए हिमांशु गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासकीय माता सबुरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत रोड बिलासपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए प्रमोद कुमार गुप्ता तहसीलदार कोटा, मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल वृहस्पती बाजार के लिए बी.आर.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा, शासकीय कन्या हायर सेेकेण्डरी स्कूल नूतन चैक सरकंडा के लिए नारायण गबेल अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर और शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए संगीता अग्रवाल तहसीलदार निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्थानीय निरीक्षण अधिकारी आबंटित परीक्षा केन्द्र में आयोग की निर्देशानुसार परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन करायेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दिये 15 ऑक्सीजन सिलेण्डर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 30 सितम्बर 2020। कोरोना मरीजों के ईलाज में शहर के व्यवसायी आगे आ रहे है। आज बिलासपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को 15 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया। आज उपलब्ध कराये गये इन ऑक्सीजन सिलेन्डर्स से कोविड-19 के गंभीर मरीजों के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़