ट्रेनों में भारी सामान ले जाने वाले हो जाएं सावधान, पश्चिम रेलवे का नया फरमान जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनस पर बीते दिनों हुई भगदड़ के कुछ दिनों के बाद पश्चिमी रेलवे ने नया फरमान जारी करके कहा है कि अगर यात्रियों का सामान उनकी संबंधित यात्रा श्रेणी के लिए स्वीकार्य व तय सीमा से अधिक हुआ तो उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। रेलवे ने लोगों से स्टेशनों पर अधिक भीड़ न लगाने का आग्रह किया है। पश्चिम रेलवे ने कहा कि रेलवे अपने प्रत्येक यात्री को अपनी यात्रा के दौरान एक निश्चित मात्रा में ही बिना किसी शुल्क के सामान ले जाने की अनुमति देता है, लेकिन स्कूटर और साइकिल जैसी वस्तुओं समेत 100 सेंटीमीटर की लंबाई, 100 सेमी की चौड़ाई और 70 सेमी की ऊंचाई से बड़े आकार के सामान को नि:शुल्क ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

वहीं पश्चिम रेलवे ने कहा, ‘‘पश्चिम रेलवे सभी यात्रियों से आग्रह करता है कि वे स्टेशनों पर ज्यादा भीड़भाड़ से बचें और ट्रेन की समय सारणी के अनुसार ही केवल आवश्यक होने पर परिसर में प्रवेश करें तथा निर्धारित सामान सीमा का भी पालन करें।’’ पश्चिम रेलवे ने सभी यात्रियों से नि:शुल्क सामान की अधिकतम सीमा से संबंधित नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

नहीं रहे सूर्या और बॉबी देओल की 'कंगुवा' के एडिटर, कमरे में 43 के निशाद यूसुफ की डेड बाॅडी मिलने से मची सनसनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 अक्टूबर 2024। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकानेवाली खबर आई है। खबर है कि सूर्या और बॉबी देओल स्टारर ‘कंगुवा’ के एडिटर निशाद यूसुफ  अब नहीं रहे। निशाद यूसुफ बुधवार 30 अक्टूबर को कोच्चि स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। निशाद यूसुफ की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल