मप्र में सचिन के 7 घंटे: अप्रैल में संदलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, मुख्यमंत्री बुलाएंगे सचिन को

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 17 नवंबर 2021। भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मध्यप्रदेश में मंगलवार को सात घंटे बिताए। इंदौर पहुंचकर देवास और सीहोर होते हुए भोपाल पहुंचे। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सचिन ने मुख्यमंत्री को अपने फाउंडेशन की ओर से प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सचिन तेंदुलकर का फाउंडेशन प्रदेश में परिवार फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहा है। चौहान ने कहा कि अप्रैल में संदलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा, जिसमें सचिन को बुलाया जाएगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सचिन के फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। जो भी जरूरत होगी उसमें जिला प्रशासन का सहयोग उन्हें मिलेगा। सरकार उनके साथ मिलकर काम करेगी। तेंदुलकर सीहोर जिले में भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री चौहान से निवास पर भेंट करने आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को क्रिकेट के लिए प्रेरित करने में उनका योगदान सराहनीय है। पूरा देश आपका दिल से सम्मान करता है। देश के लिए खेलना गौरव की बात है। ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मैच में आपने दोहरा शतक बनाकर सभी का दिल जीत लिया था। विश्व के महान खिलाड़ी सचिन ने 16 नवम्बर, 2013 को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।  

रतिराम बरेला की गेंद पर लगाया सिक्स

सीहोर के सेवनिया में सचिन ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान रतिराम बरेला की गेंद पर छक्का भी लगाया। रतिराम इस बात को लेकर बहुत खुश हैं कि उसने क्रिकेट के भगवान के सामने गेंदबाजी की।  उन्होंने श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा कुटीर विद्यालय का निरीक्षण भी किया। यहां गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाती है। यहां वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेले।  

देवास में 650 बच्चों के लिए बनवा रहे आवासीय विद्यालय

सचिन ने बताया कि देवास में एक निजी संस्था की देखरेख में 2,300 बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसी संस्था की मैं मदद कर रहा हूं। पिता का सपना था कि गरीब बच्चों को लेकर कुछ किया जाए। उनका सपना ही पूरा हो रहा है। वो अगर आज हमारे बीच होते तो बहुत खुश होते। सचिन मध्य प्रदेश में करीब 7 घंटे रहे। देवास जिले के खातेगांव में संदलपुर गांव में कोलकाता की संस्था परिवार एजुकेशन सोसाइटी भी काम कर रही है। सचिन ने परिवार संस्था की सिस्टर निवेदिता विद्यापीठ की निर्माणाधीन बिल्डिंग का दौरा किया। वहां निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। यह 650 बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय होगा। 

Leave a Reply

Next Post

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन के बाद अब काइल जेमीसन भी टी-20 सीरीज से हटे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 17 नवंबर 2021। भारत के साथ बुधवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन के बाद अब तेज गेंदबाज काइल जेमीसन भी टी20 सीरीज से बाहर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं