7 लोगों पर कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 2 की दर्दनाक मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मिर्जापुर 29 मई 2025। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के नंदना गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से नौ और 10 साल की दो लड़कियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना मझगवां गांव में दोपहर करीब तीन बजे हुई। उनके मुताबिक, संतोष और अजय की बेटियां खुशबू (10) और साधना (9) हैंडपंप के पास खेल रही थीं, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।  अधिकारी ने बताया कि पास में ही एक नीम के पेड़ के नीचे बैठी तीन साल की बच्ची, दो किशोर और एक महिला समेत सात लोग बिजली गिरने से झुलस गए। उन्होंने बताया, “सभी घायलों का इलाज हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।” 

उप-जिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने अस्पताल का दौरा किया और त्वरित चिकित्सा देखभाल के निर्देश दिए तथा आपदा राहत कोष के तहत मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये तथा घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कई लोग झुलसे, सब खतरे से बाहर
बिजली गिरने से लगभग 500 मीटर दूर नीम के पेड़ के नीचे बैठे सात लोग झुलस गए, जिनमें फूल कुमारी, जागृति, रानी, सोनम, अमन, लल्लू और साधना शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Next Post

लोगों को हथियार लाइसेंस देगी सरकार; गौरव गोगोई ने कहा- अराजकता-जंगल राज की ओर खतरनाक कदम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2025। असम सरकार ने स्थानीय लोगों को हथियार लाइसेंस देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले की असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह शासन नहीं बल्कि ‘अराजकता और जंगल राज’ की ओर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल