गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर गोलीबारी, 21 लोगों की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राफा 01 जून 2025। गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर हुए हमले 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं 175 लोग घायल हो गए। लोगों ने बताया कि फलस्तीनियों पर इस्राइली सेना की ओर से गोलीबारी की गई। गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर राफा में गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन ने इस्राइल की मदद से सहायता वितरण केंद्र खोला है। लोगों का कहना है कि फाउंडेशन के केंद्र पर अव्यवस्था बरती जा रही है। पीटीआई के मुताबिक लोगों ने बताया कि रविवार को जब लोग सहायता वितरण केंद्र की ओर जा रहे थे तो एक गोल चक्कर पर इस्राइली सेना ने भीड़ पर गोलियां चलाईं। हालांकि फाउंडेशन का कहना है कि उसके निजी सुरक्षा गार्डों ने भीड़ पर गोली नहीं चलाई, जबकि इस्राइली सेना ने पहले भी चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है। फाउंडेशन ने कहा कि उसने रविवार को सुबह 16 ट्रक सहायता वितरित की। 

लोग बोले- हम उसे बचा नहीं पाए
प्रत्यक्षदर्शी अबू सऊद ने बताया कि उसने कई लोगों को गोली लगने से घायल देखा। एक युवक घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने हम उसकी मदद नहीं कर पाए। मोहम्मद अबू तेइमा ने बताया कि उसने इस्राइली सेना को अपने चचेरे भाई और एक अन्य महिला को गोली मारते हुए देखा। उसके चचेरे भाई को सीने में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने कर दिया था हमला
बीते मंगलवार को भी फलस्तीनियों ने इस्राइल के सहायता केंद्र पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 48 लोग घायल हुए। इस्राइल द्वारा ब्लॉकेड के बाद गाजा में भुखमरी के हालात हैं और गाजा अकाल के मुहाने पर है। हालांकि, हालिया इस्राइल के कुछ मदद को आने देने की वजह से दबाव थोड़ा कम हुआ है, लेकिन, संगठनों का कहना है कि अभी भी यहां पर्याप्त खाद्य सामग्री नहीं आ पा रही है। खास तौर पर बच्चों को लेकर गंभीर चिंता सता रही है।

Leave a Reply

Next Post

पेरिस में आगजनी और पुलिस पर हमला; PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पेरिस 01 जून 2025। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने यूएफा चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है। शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में पीएसजी ने इटैलियन क्लब इंटर मिलान को 5-0 से रौंद दिया। यह पीएसजी का पहला चैंपियंस लीग खिताब है […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग