बीजापुर में आइईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल घायल, नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे जवान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 29 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। कॉन्स्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए आइईडी प्लांट किया था। घटना उसूर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत सीआरपीएफ 168वीं बटालियन के जवान मंगलवार सुबह गलगाम गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान जब जवान इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, तभी कॉन्स्टेबल दीपक पासवान प्रेशर आइईडी की चपेट में आ गया। 

कॉन्स्टेबल का पैर पड़ने से तेज विस्फोट हुआ और जवान दीपक पासवान घायल हो गया। अफसरों की ओर से बताया गया है कि जवान दीपक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में 75 घंटे का चलेगा स्वच्छता अभियान: खत्म होंगे कूड़े के ढेर, बनेंगे सेल्फी पॉइंट, एक दिसंबर से शुरुआत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 29 नवंबर 2022। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उनकी टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में अब स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंर्तगत ‘प्रतिबद्ध:  75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय’ […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग