राहुल गांधी ने चलाई 200 किलो कोयले से लदी साइकिल, कहा- नफरत के बाजार में कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रामगढ़ 05 फरवरी 2024। झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की। राहुल गांधी ने इस दौरान साइकिल पर कोयला ले जा रहे युवाओं से मुलाकात की। राहुल गांधी ने 200 किलो कोयले से लदी साइकिल को चलाया। वहीं, इसका फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि शहर के बाजार टांड़ स्थित सिधो कान्हो स्टेडियम में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह खुली जीप में सवार राहुल गांधी शहर के बाजार टाड़, गोला रोड, गांधी चौक, मेनरोड होते हुए रांची इरबा की ओर रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। गांधी चौक के समीप स्कूली बच्चे काफी देर से गुलाब फूल लिए उनका इंतजार कर रहे थे।

राहुल गांधी ने रामगढ़ में न्याय यात्रा के क्रम में कई सभाओं को संबोधित किया। राहुल ने कोयला मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में पैसा और जमीन अधिग्रहण कानून बनाया। वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी। आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोली है। हमने लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। राहुल ने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी है। साथ ही कहा कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश, जय श्रीराम के लगे नारे, शादी-तलाक और उत्तराधिकार पर अब बदलेंगे नियम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किया। समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा में विधायकों ने “वंदे मातरम और जय श्री […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर