टी20 टीम में अश्विन के फ्यूचर को लेकर खुलकर बोले कप्तान रोहित शर्मा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 नवंबर 2021। 2017 के बाद आर अश्विन की लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में वापसी करीब चार साल बाद हुई और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित भी किया है। टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन के इस फॉर्मेट में फ्यूचर को लेकर खुलकर बात की। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद रोहित ने बताया कि क्यों अश्विन टीम इंडिया के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं। रोहित ने कहा कि टी20 इंटरनैशनल मैचों में बीच के ओवरों में जब टीम को विकेटों की जरूरत होती है, तो ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हमेशा आक्रामक ऑप्शन होते हैं।

इस महीने के शुरू में टी20 वर्ल्ड कप में चार साल बाद लिमिटेड ओवरों की टीम में वापसी करने वाले 35 वर्षीय अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था और बीच के ओवरों में रन पर अंकुश लगाने के साथ विकेट भी हासिल किए। रोहित ने तीसरे टी20 में 73 रन से जीत के बाद कहा, ‘वह किसी भी कप्तान के लिये हमेशा आक्रामक ऑप्शन होते हैं। जब आपके पास उन जैसा गेंदबाज टीम में होता है तो इससे आपको बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने का मौका मिलता है और हम जानते हैं कि यह चरण कितना अहम होता है।’

‘अश्विन ने शानदार वापसी की है’

उन्होंने कहा, ‘दुबई में खेलने के बाद से ही उन्होंने शानदार वापसी की है। वह बेहतरीन गेंदबाज हैं और हम सभी यह अच्छी तरह से जानते हैं।’ रोहित ने कहा, ‘पिछले कई सालों से उन्होंने टेस्ट मैचों में खुद को साबित किया है और यहां तक कि लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बुरा नहीं है। उन्होंने दुबई और यहां दो मैचों में जिस तरह से गेंदबाजी की उससे उनकी योग्यता का पता चलता है।’ अश्विन ने जयपुर में चार ओवर में 23 रन देकर दो और रांची में 19 रन देकर एक विकेट लिया था। अक्षर पटेल के साथ मिलकर उन्होंने बीच के ओवरों में रनरेट पर लगाम लगाई थी।

‘बीच के ओवरों में रनरेट रोकना होता है बहुत अहम’

रोहित ने कहा, ‘आप जानते हैं कि बीच के ओवरों में आपको रनरेट पर अंकुश लगाने और विकेट हासिल करने की जरूरत पड़ती है और अश्विन ने अक्षर के साथ मिलकर हमारे लिए ऐसा किया। ये दोनों बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने के ऑप्शन हैं। इसलिए एक कप्तान के लिए उन जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी अच्छे ऑप्शन मुहैया कराती है।’

Leave a Reply

Next Post

हवा सुधरते ही दिल्ली सरकार ने दी बड़ी राहत, निर्माण कार्यों से रोक हटाई, स्कूल खोलने पर 24 को होगा फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 नवंबर 2021। दिल्ली में तेज हवाएं चलने से वायु की गुणवत्ता में हुए मामूली सुधार के बाद दिल्ली सरकार ने आज राजधानीवासियों को एक बड़ी राहत दी है। वायु प्रदूषण को काबू करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए सोमवार को […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां