बालाछापर में 13.10 करोड़ से नवनिर्मित सरना एथनिक रिसॉर्ट का शुभारंभ एक नवम्बर को : प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने दी बधाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 28 अक्टूबर 2020। जशपुर जिले के बालाछापर में नवनिर्मित सरना एथनिक रिसॉर्ट का शुभारंभ एक नवम्बर को किया जाएगा। इस रिसॉर्ट निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा कराया गया है। रिसॉर्ट शुरू हो जाने पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। खाद्य एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने जिले में रिसॉर्ट बनने पर निवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि बालाछापर में 1.65 हेक्टेयर में 13 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित सरना एथनिक रिसॉर्ट का आगामी एक नवम्बर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शुभारंभ किया जा रहा है। इस रिसोर्ट में 6 कॉर्टेज, 10 क्राफ्ट हट, एक कैफेटेरिया, 1 एम्फीथिएट, 3 टेंट प्लेटफॉर्म सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पर्यटकों के लिए की गयी है। कलेक्टर ने श्री कावरे ने रिसोर्ट के शुभारंभ के अवसर पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सामाजिक जागरूकता से एनीमिया पर मिलेगी जीत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 29 अक्टूबर 2020। एनीमिया या शरीर में खून की कमी आज एक बड़ी समस्या है जो कुपोषण का ही एक प्रकार है। इसमें रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं अर्थात हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। सामान्यतः महिलाओं में 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'