जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 24 सितम्बर 2023। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में हथियार और गोला बारूद के साथ लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को यह सूचना मिली थी कि बारामुला के जांबाजपुरा निवासी यासीन अहमद शाह नाम का एक व्यक्ति अपने घर से लापता है और वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट में शामिल हो गया है। द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है। 
प्रवक्ता ने कहा कि बारामूला पुलिस थाने में इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया और जांच की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शाह को पकड़ लिया। उसके पास से संदिग्ध सामग्री, हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गए। 

उन्होंने बताया कि शाह ने पूछताछ के दौरान अपने एक सहयोगी परवेज अहमद शाह के नाम का खुलासा किया, जो ताकिया वगूरा इलाके का रहने वाला है। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उसके घर पर छापा मारा और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो हथगोले बरामद किये गए। उन्होंने कहा कि जांच में यह खुलासा हुआ कि दोनों आतंकवादी पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे थे। 

Leave a Reply

Next Post

बीआरओ परियोजनाओं में श्रमिकों की मौत हुई तो शवों के रख-रखाव और परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 सितम्बर 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जिन दिहाड़ी श्रमिकों की काम के दौरान मौत हो जाती है, उनके पार्थिव शरीर सरकारी खर्च पर उनके घर पहुंचाए जाएंगे। सिंह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल