किरण मजूमदार: धार्मिक विभाजन वाले ट्वीट पर बवाल के बाद बोलीं- कन्नड़ होने पर गर्व है, सीएम का शुक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरू 01 अप्रैल 2022। देश की सबसे बड़ी दवा उत्पादक कंपनी बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ के सांप्रदायिक विभाजन वाले ट्वीट पर हंगामा खड़ा हो गया है। इसके बाद मजूमदार ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, यह राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है। एक कन्नड़ होने पर मुझे गर्व है और यह विश्वास है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस मामले को शांति से सुलझा लेंगे। 

मजूमदार ने लिखा कि, दुर्भाग्य से निजी स्वार्थ के लिए कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सीएम बसवराज बोम्मई इस मुद्दे को सुलझा लेंगे। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि मैं अपने सीएम की सराहना करती हूं। और समाज के सभी वर्गों को सामाजिक मुद्दों पर सार्वजनिक होने से पहले संयम बरतने का आह्वान करने के लिए उनके साथ तहे दिल से सहमत हूं, क्योंकि ऐसे मसलों को चर्चा के माध्यम से हल किया जा सकता है।

किरण मजूमदार शॉ के ट्वीट पर क्या है विवाद?
दरअसल, कर्नाटक में मंदिरों के आसपास मुस्लिम दुकानदारों को स्टाल लगाने से रोक दिया गया है। इस मुद्दे पर किरण मजूमदार ने एक ट्वीट कर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई को टैग किया था। उन्होंने इस ट्वीट में राज्य में बढ़ते धार्मिक विभाजन को हल करने की अपील की थी। कहा था कि कर्नाटक हमेशा से समावेशी विकास का आधार रहा है। इस तरह के सांप्रदायिक तत्वों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। नहीं तो इस सांप्रदायिकता से देश तबाह हो जाएगा। 

ट्वीट के बाद शुरू हो गया था हंगामा
मजूमदार के ट्वीट के बाद हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि, उनका बयान का राजनीति से प्रेरित है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किरण शॉ जैसे लोग अपनी व्यक्तिगत, राजनीतिक रूप से अपनी राय थोपते हैं। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल जैसे संगठनों ने मंदिर परिसरों में मुस्लिम व्यापारियों के स्टॉल लगाने पर प्रतिबंध की मांग की है। 

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल के आवास पर हमला: हाईकोर्ट ने मांगा दिल्ली पुलिस से जवाब, दो हफ्ते में फाइल करनी होगी स्टेटस रिपोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 अप्रैल 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस ने जवाब मांगा है। अदालत ने दिल्ली पुलिस से दो हफ्ते के अंदर एक सील लिफाफे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं