पराक्रम दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जनवरी 2021। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको नमन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। इस साल उनके जन्मदिवस को भारत सरकार ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मना रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी को याद करते हुए नमन किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखेगा।

राष्ट्रपति ने नेताजी को याद करते हुए लिखा, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के समारोह के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।’

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आज़ादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।

अमित शाह ने कहा कि नेताजी ने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से युवाशक्ति को संगठित किया। उन्होंने लिखा, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’

नेताजी के अलावा आज बाला साहब ठाकरे की भी जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अपने आदर्शों पर कायम रहने वाला व्यक्ति बताया। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘ बाला साहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह अपने आदर्शों पर कायम रहते थे। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया।’

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को : इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय के प्रेक्षा गृह में होगा राज्य स्तरीय समारोह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 जनवरी 2021। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा 25 जनवरी को सवेरे 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में राज्य स्तरीय […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर