तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा के बाद दिल्ली लौटे पीएम मोदी का भव्य स्वागत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे के बाद आज दिल्ली लौट आए हैं  दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने स्वागत किया. एयरपोर्ट के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे लोगों का प्रधानमंत्री ने अभिनंदन किया. जेपी नड्डा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पीएम मोदी की दोस्ती नई नहीं है, उनका पुराना रिश्ता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी यही दोहराया।

इतना ही नहीं उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर तैयारियां की गई हैं. ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोग खड़े हैं. बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को आधिकारिक अमेरिकी दौरे पर वाशिंगटन पहुंचे थे. उनकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पहली प्रत्यक्ष मुलाकात शुक्रवार को होनी हुई. साथ ही उन्होंने क्वाड समूह के नेताओं के सम्मेलन में भी शिरकत किया. अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में वह संयुक्त राष्ट्र आम सभा के 76वें सत्र को भी संबोधित भी किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, कोविड-19, संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया. उन्होंने अफगानिस्तान की भी बात की, जिस पर अब तालिबान का कब्जा है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है कि अफगानिस्तान की  सरजमीं का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए ना हो. प्रधानमंत्री ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो देश आतंकवाद को पॉलिटिकल टूल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद, उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है. ये सुनिश्चित किया जाना बहुत जरूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए ना हो. हमें सतर्क रहना होगा कि वहां की नाजुक स्थितियों का कोई देश, अपने स्वार्थ के लिए, एक टूल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश ना करे।

Leave a Reply

Next Post

माधुरी दीक्षित के साथ राधिका मदान ने किया जोरदार डांस, मोहिनी के साथ यूं मिलाए स्टेप्स...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 सितम्बर 2021। राधिका मदान लोकप्रिय रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में फाइनल राउंड के दौरान सनी कौशल के साथ नजर आने वाली हैं, जिसका एक प्रोमो इंटरनेट पर बड़ा पसंद किया जा रहा है. खुद राधिका मदान ने भी जो प्रोमो वीडियो […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक