राहत आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 08 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ शासन की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव एवं राहत आयुक्त सुश्री रीता शांडिल्य ने आज मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायगढ़, राजनांदगांव, रायपुर एवं सुकमा के आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारियों से आपदा मित्र योजना, जिला आपदा प्रबंधन योजना, जिला अग्नि सुरक्षा योजना और लू से बचाव एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला स्तर पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत एनडीएमआईएस पोर्टल में पंजी सहित अन्य आपदा प्रबंधन की गतिविधियों की जानकारी ली।
सचिव द्वारा संबंधित जिलों के अधिकारियों से आपदा मित्र योजना के क्रियान्वयन हेतु आपदा मित्र स्वयं सेवकों का शीघ्र चयन कर 15 अप्रैल 2021 तक जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने आपदा मित्र योजना के अंतर्गत स्काउट एवं गाईड, एन.सी.सी, एन.एस.एस. तथा नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों को जोड़ने एवं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

अस्पतालों में ऑक्सीजन-बेड नदारद, कोरोना भगाने के लिए पूजा कर रहीं शिवराज की मंत्री

शेयर करेइंदौर के कई अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत कोरोना भगाने के लिए प्रदेश मंत्री उषा ठाकुर कर रही देवी अहिल्या की पूजा इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 10 अप्रैल 2021। देश में कोरोना की दूसरी लहर अब डराने लगी है, दैनिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'