अस्पतालों में ऑक्सीजन-बेड नदारद, कोरोना भगाने के लिए पूजा कर रहीं शिवराज की मंत्री

indiareporterlive
शेयर करे

इंदौर के कई अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत

कोरोना भगाने के लिए प्रदेश मंत्री उषा ठाकुर कर रही देवी अहिल्या की पूजा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 10 अप्रैल 2021। देश में कोरोना की दूसरी लहर अब डराने लगी है, दैनिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को देश में पिछले 24 घंटे में 1.45 लाख से भी ज्यादा दैनिक मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं देश के कई राज्यों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

मध्यप्रदेश इस समय कोरोना की चपेट में है और कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती की हुई है। हालांकि सिर्फ सख्ती से कोरोना को नहीं रोका जा सकता, इसके लिए कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की दुरुस्त करना होगा। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि इंदौर में कोरोना से जंग के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर अस्पताल में बिस्तरों तक की किल्लत है। 

यही नहीं अस्पताल में इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है बल्कि इलाके के जनप्रतिनिधि अलग ही राम अलाप रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने कोरोना को भगाने के लिए एयरपोर्ट पर देवी अहिल्या की पूजा की। हालांकि इंदौर के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट बरकरार है। 

शुक्रवार को भी ऑक्सीजन संकट को लेकर संकट बना रहा। वर्मा अस्पताल में आईसीयू में 56 मरीज थे और मात्र पांच ऑक्सीजन सिलिंडर ही बचे थे। वहीं खजराना के पटेल अस्पताल में बिस्तरों की कमी की वजह से मरीजों को शिफ्ट करने के लिए बोल दिया गया। 

शुक्रवार को 900 से ज्यादा मामले आए सामने

मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को नौ सौ से ज्यादा मामले सामने आए। इंदौर में ये अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस दिन छह हजार से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हुई थी, जिसमें से 912 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। वहीं कोरोना वायरस की वजह से इंदौर में पांच लोगों की मौत भी हो गई। इंदौर में अब तक 994 मरीज कोरोना वायरस के आगे हार मान चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन : आज 24 घंटे तक केएमपी एक्सप्रेसवे जाम करेंगे किसान, 20 कंपनियां तैनात

शेयर करेपुलिस ने वाहनों को केएमपी तक जाने से रोकने के लिए 16 स्थानों पर लगाए नाके इंडिया रिपोर्टर लाइव सोनीपत (हरियाणा) 10 अप्रैल 2021। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर संघर्षरत किसान संगठनों के केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे 24 घंटे तक जाम रखने के आह्वान के बाद […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां