विवेक अग्निहोत्री ने ‘काली’ फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई का उड़ाया मजाक, बोले- कोई ऐसे पागलों को…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 जुलाई 2022। काली के पोस्टर से विवाद में आईं फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई पर अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करके मजाक उड़ाया है। उन्होंने लीना के इंटरव्यू को कोट किया है। इसमें वह अपने पोस्टर के बचाव में बोली हैं। इस पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। विवेक ने इसी पोस्टर को रीट्वीट करते हुए लीना पर तंज कसा है। लीना को इस पोस्टर के लिए काफी खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब विवेक का ट्वीट भी चर्चा में है।

विवेक ने उड़ाया मजाक

विवेक ने लीना का जो कोट शेयर किया है, उसमें उन्होंने कहा था, मेरी काली Queer हैं। वह स्वतंत्र आत्मा वाली हैं। वह पितृ सत्ता पर थूकती हैं। वह हिंदुत्व को ध्वस्त करती हैं। वह पूंजीवाद को नष्ट करती हैं। वह हर किसी को अपने हजारों हाथों से गले लगाती हैं। इस पर विवेक ने कई मजाक उड़ाने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा है, क्या कोई इस तरह के जागे हुए पागलों को ध्वस्त कर सकता है?

चर्चा में रहते हैं विवेक के ट्वीट्स

विवेक के इस ट्वीट पर कई लोगों ने लीना के खिलाफ कमेंट्स किए हैं। विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक ट्वीट्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स पूरी दुनिया में चर्चा में रही। फिल्म में 300 करोड़ के ऊपर कमाई की थी। फिल्म पर भी सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। लोगों ने फिल्म को प्रोपागैंडा फैलाने वाला बताया था। वहीं कई कश्मीरी लोगों ने विस्थापन के वक्त उन पर हुए अत्याचारों की गवाही दी थी और अपनी कहानियां साझा की थीं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम ने पत्र लिखकर लोगों को दी बधाई, बोले- टीकाकरण 200 करोड़ पार, आने वाली पीढ़ियां करेंगी गर्व

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जुलाई 2022। 200 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण करवाने वालों को कोविन वेबसाइट पर पत्र लिखकर बधाई दी है। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, आने वाली पीढ़ियों को महामारी के प्रकोप के बाद संकट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं