कश्मीर का गलत नक्शा दिखाया, भारत ने लगाई फटकार…तो पाकिस्तान ने एससीओ समिट से बनाई दूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मार्च 2023। पाकिस्तान ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत एक भारतीय थिंक टैंक द्वारा आयोजित सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञों के सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि मेजबान ने नक्शे में कश्मीर के गलत चित्रण पर आपत्ति जताई थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एससीओ सशस्त्र बलों का सैन्य चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा और महामारी में योगदान’ विषय पर सम्मेलन में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को भाग लेना था।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि, भारतीय पक्ष द्वारा मानचित्र के मुद्दे पर आपत्ति जताने के बाद, पाकिस्तानी पक्ष ने सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया। सूत्रों ने कहा कि सम्मेलन से पहले एक कार्यक्रम में, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर का एक गलत नक्शा प्रदर्शित किया, जिस पर भारतीय पक्ष की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी पक्ष को अवगत कराया कि मानचित्र में कश्मीर के गलत प्रदर्शन पर उसे आपत्ति है और अगर वह सम्मेलन में भाग लेना चाहता है तो उसे सही दिखाए। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने फैसला किया। इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (IDSA) ने सम्मेलन की मेजबानी की। भारत एससीओ की अध्यक्षता में समूह के देशों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और संगोष्ठी की मेजबानी कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व कप को लेकर शोएब अख्तर बोले- अगर मोदी सरकार चाहे तो पाकिस्तान आ सकती है टीम इंडिया, तब बीसीसीआई भी कुछ नहीं कर सकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2023। 2023 वनडे विश्व कप के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। भारत अपने आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने की उम्मीद के साथ टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। हालांकि, कई अन्य टीमें भी हैं जो […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक