मोदी के आगमन से पहले वाराणसी में मस्जिद को भी रंग दिया गेरुआ, विवाद और विरोध के बाद दोबारा किया सफेद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी 07 दिसम्बर 2021 । वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। विश्वनाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर स्थित एक मस्जिद को भी सोमवार की रात गेरुआ रंग से रंग दिया गया। सुबह इसकी जानकारी होते ही मस्जिद प्रबंधन ने आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया। पीएम मोदी के आगमन और विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह से पहले किसी विवाद में न पड़ते हुए प्रशासन ने तत्काल मामले को संभाला और आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर लगाकर मस्जिद को दोबारा सफेद करा दिया। 

वाराणसी में बन रहे पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाने के लिए गंगा के अलावा सड़क मार्ग से दो रास्ते जाते हैं। एक रास्ता गोदौलिया से मंदिर आता है और दूसरा मैदागिन से मंदिर तक आता है। दोनों रास्तों पर पड़ने वाले सभी मकानों को गेरुआ रंग में रंगने का प्रशासन ने फैसला लिया है। इसके बाद सभी मकानों को गेरुआ रंग में रंगा जाने लगा। इसी दौरान बुलानाला पर स्थित मस्जिद को भी सोमवार की रात गेरुआ रंग में रंग दिया गया। 

मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी मस्जिद प्रबंधन को हुई। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेटी सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि बगैर पूछे मस्जिद का रंग बदलना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने इसे लेकर प्रशासन के अधिकारियों से आपत्ति जताई। मस्जिद के तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तैरने लगी। मस्जिद प्रबंधन की आपत्ति और विरोध के बाद प्रशासन ने कोई देरी नहीं की और मस्जिद को दोबारा सफेद करवाना शुरू कर दिया। 

हालांकि पूरे मामले पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी और वीडीए के सचिव सुनील वर्मा का कहना था कि गेरुआ या भगवा रंग से मस्जिद को नहीं रंगा गया है। मैदागिन से गोदौलिया तक जो नॉर्मल कलर सभी मकानों पर किया गया है वहां भी कर दिया गया है। सड़क के दोनों किनारे पर स्थित बिल्डिंग की खूबसूरती के लिए कलर कराया जा रहा है। वास्तविकता में चुनार का जो रेड स्टोन है उसी के तरह से आकर्षक लुक के लिए कलर कराया जा रहा है। किसी की धार्मिक भावना को आहत करने के लिए कलर नहीं कराया गया है। मस्जिद के रंग से जुड़े प्रकरण को हल कराया जा रहा है। जैसा था वैसा ही करा रहे हैं।

गौरतलब है कि अगले सोमवार यानी 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आ रहे हैं। वह श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के साथ ही दिव्य काशी भव्य काशी और काशी चलो अभियान का श्रीगणेश करेंगे। इस दौरान एक महीने तक काशी में कई आयोजन होंगे। 14 दिसंबर को भाजपा के सभी मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम का सेमिनार भी वाराणसी में ही होगा। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ही करेंगे। 

कॉरिडोर के लोकार्पण और देश भर से आने वाले मेहमानों के मद्देनजर इन दिनों तैयारियों जोरों पर हैं। खासतौर से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर विशेष ध्यान देकर उसे सजाया और संवारा जा रहा है। इसके तहत इन दिनों मैदागिन से गोदौलिया तक सड़क के दोनों किनारे स्थित बिल्डिंग्स को एक रंग में रंगा जा रहा है। रंगाई-पुताई के क्रम में बुलानाला स्थित मस्जिद का रंग भी सफेद से गेरुआ कर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में चाइल्ड लाइन कर्मियों ने बेच दिया दुष्‍कर्म पीड़‍िता का बच्चा, सुलतानपुर में पुलिस जांच में मिले चौंकाने वाले सुबूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सुलतानपुर, 07 दिसम्बर 2021 । सब तो यही जानते हैं कि चाइल्ड लाइन बच्चों के हित को सुरक्षित करने के लिए संचालित होती है, लेकिन यहां के कर्मचारियों ने ही एक नाबालिग दुष्‍कर्म पीड़‍िता का गुपचुप तरीके से प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव करवाया फिर उसके […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार