फरार आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 29 जनवरी 2021। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना सकरी बिलासपुर के अपराध क्रमांक 34/2021 धारा 398, 307 भादवि 25, 27 आम्र्सएक्ट के प्रकरण में दिनांक 25 जनवरी 2021 की रात्रि लगभग 8 बजे आलोक सोनी, सतिश्री ज्वेलर्स दुकान में थे। रात्रि 7.54 बजे 4 लड़के दुकान में प्रवेश किए, जो अपने चेहरे को गमछा इत्यादि से ढके हुए थे तथा 2 फायर आम्र्स रखे थे। लूट के असफल प्रयास के बाद आलोक सोनी पर फायरिंग करते हुए भाग गये। घटना के संबंध में अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचन में लिया गया है। आरोपियों का हुलिया एवं सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फोटो ग्राफ्स के आधार पर आरोपियों का हुलिया जारी किया गया है। जिसके अनुसार आरोपियों का कद लगभग 5’ 8’, उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है।  

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि इस फरार आरोपी के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-223330 व मोबाईल नंबर 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-222191 व मोबाईल नंबर 94791-93002, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मोबाईल नंबर 99772-10786, पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-228504 व मोबाईल नंबर 94791-93099 तथा थाना प्रभारी सकरी बिलासपुर के मोबाईल नंबर 94791-91721 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

BCCI का बड़ा फैसला, 87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने फैसला कर लिया है। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी की जगह विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। दरअसल, कोरोना ने देश में खेल की दशा और दिशा दोनों बदल दी। अप्रैल में आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन तय […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान