प्रशासन की दावों की खुली पोल, मदद की राह तकता आदिवासी परिवार

शेयर करे

रतनपुर 05 मई 2020 । बीपीएल जनगणना 2011 सर्वे सूची में नाम नहीं होने से शासन की योजनाओं से वंचित होकर अभिशाप का दंश झेलने आज आदिवासी परिवार मजबूर है।आर्थिक स्थिति के साथ शारीरिक रूप से कमजोर होने से परिवार की हालत ऐसी कि गरीबी को भी रोना आ जाये।मांग के बाद भी आवास जैसी योजना का लाभ नही मिलने से आदिवासी परिवार के लिए शासन की योजना महज छलावा साबित हो रहा है।बावजूद इसके आज भी ग्रामीण मदद की आस में नजरें टिकाए बैठी हुए है।

कोटा विकासखंड ग्राम पंचायत खैरा निवासी भुजबल सिंह नेटी पिता महासिंह नेटी उम्र 42 वर्ष के लिए जीवन का सफर कटीले राहों से भरा पड़ा है।उक्त ग्रामीण आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के साथ लकवा से भी पीड़ित होने की वजह से शारीरिक रूप से भी कमजोर हो गया है।ग्रामीण के परिवार में पत्नी दो बच्चे लगभग एक वर्ष और ढाई वर्ष सहित कुल चार सदस्य है।नौनिहाल बच्चों का पालन-पोषण, पति की देखभाल के साथ जीविका चलाने के लिए रोजी मजदूरी करना महिला के लिए चुनौती पूर्ण हो चुका है।आज यह परिवार रोटी कपडा और मकान जैसी प्राथमिक सुविधा के लिए मोहताज हो रही हैं।परिवार के हालात इस कदर दयनीय हो चुकी है की न चाहते हुए भी टूटी फूटी छोटी सी झोपड़ी में जीवन काटने मजबूर है। जहां हर वक्त जमीन पर रेंगने वाले जहरीले जीव जंतु के साथ प्राकृतिक आपदा का भी भय लगा रहता है।आदिवासी परिवार की मकान मे न तो पक्की दीवार है और ना ही पक्की छत।चंद सूखी लकडियों से घिरा हुआ दीवार और धान की पैरा से ढककर बनाया गया छत है जहां पूरा परिवार बरसात के दिनों में टपकते पानी के बीच और ठंड के मौसम में ठिठुरन भरी तेज हवाओं से लड़ने के बाद अब परिवार के समक्ष कड़कड़ाती धूप के साथ गर्म हवाओ की लू से बचने की समस्या खड़ी हो गई है।गरीबी,निराश्रित शारीरिक रूप से असहाय परिवार को देख इंसान क्या परछाई का भी मन व्यथित हो जाएगा?

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन तो है...लेकिन पटरी पर भी लौट रही है जिंदगी रतनपुर वासियों का

शेयर करेताहिर अली, इंडिया रिपोर्टर लाइव रतनपुर 05 मई 2020 । कोरोना संक्रमण की दस्तक और फिर लॉक डाउन का दौर शुरू होने के बाद पिछले मार्च महीने की 20 – 24 तारीख के बाद से मंगलवार तो कई आए हैं । लेकिन रतनपुर में इस बार मगंलवार का सवेरा […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर