SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय रक्षा अध्ययन संस्थान स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की सेना अब लगभग पूरी तरह चीन के हथियारों पर निर्भर होती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार 2021-25 के दौरान पाकिस्तान के कुल हथियार आयात का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा चीन से आया, जबकि 2016-20 में यह हिस्सा 73 प्रतिशत था।

चीन के हथियारों का सबसे बड़ा ग्राहक पाकिस्तान
SIPRI के आंकड़ों के अनुसार चीन ने 2021-25 के दौरान 47 देशों को हथियार बेचे लेकिन उसके कुल हथियार निर्यात का 61 प्रतिशत केवल पाकिस्तान को गया यानी चीन का सबसे बड़ा रक्षा ग्राहक पाकिस्तान ही बना हुआ है।इस दौरान पाकिस्तान को चीन से कई बड़े सैन्य सिस्टम मिले, जिनमें लड़ाकू विमान CAC FC-1 Xiaolong, जिसे पाकिस्तान में JF-17 Thunder कहा जाता है, शामिल हैं। पाकिस्तान दावा करता है कि इस विमान का उत्पादन दोनों देशों ने मिलकर किया है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक
रिपोर्ट के अनुसार भारत वैश्विक हथियार आयात में 8.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा सबसे बड़ा आयातक बना हुआ है। हालांकि पिछले दशक में भारत के हथियार आयात में करीब 4 प्रतिशत की कमी आई है। इसका कारण भारत की बढ़ती घरेलू रक्षा उत्पादन क्षमता बताया गया है। फिर भी कई बड़े रक्षा प्रोजेक्ट्स के लिए भारत अभी भी विदेशी सप्लायर्स पर निर्भर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने  फ्रांस से 140 तक लड़ाकू विमान खरीदने, जर्मनी से 6 पनडुब्बियां लेने  
जैसे बड़े सौदे तय किए हैं।भारत ने पिछले दशक में अपने रक्षा आयात के स्रोत भी बदले हैं। भारत अब फ्रांस, इज़राइल और अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों से ज्यादा रक्षा खरीद रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 09 मार्च 2026। मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि रविवार को इंफाल पूर्वी जिले के कोंगपाल चिंगंगबम लीकाई से प्रतिबंधित संगठन ‘सोरेपा’ के एक सदस्य को गिरफ्तार किया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल