विश्व की जानी-मानी यंग शेफ यंग वेटर प्रतियोगिता का भारत में पहली बार आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 जनवरी 2024। पिछले चार दशकों से विश्व के आतिथ्य समुदायों को प्रेरित करती आई ‘यंग शेफ यंग वेटर’ (वाईसीवाईडब्लू) प्रतियोगिता भारत में पहली बार आयोजित होने वाली है। अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी (एडीवाईपीयू) ने इसके लॉन्च की मेजबानी की। यह यूनिवर्सिटी विश्व-स्तरीय शिक्षा देकर युवाओं के हुनर को निखारने के लिए विख्यात है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य, प्रेशर में युवा स्टूडेंट शेफ और सर्विस प्रशिक्षणार्थी के  कौशल का परीक्षण कर उपयुक्त पेशेवर तैयार करना है। यूके हॉस्पिटैलिटी तथा रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ साझेदारी में इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1979 में हुई थी। आतिथ्य को बतौर कॅरियर अपनाने के लिए प्रेरित करने वाली इस प्रतियोगिता को पिछले 45 सालों से इस क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स का सहयोग प्राप्त है।  डॉ. रॉबर्ट वॉल्टन एमबीई, चेयरमैन एवं प्रेसिडेंट, रेस्टोरेंट एसोसिएशन यूके का कहना है, “यंग शेफ यंग वेटर प्रतियोगिता, आतिथ्य उद्योग में प्रतिभा की खोज और पहचान की एक कहानी रच रही है। अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी में इस कार्यक्रम की मेजबानी से एक नया और रोचक आयाम जुड़ रहा है। इसकी वजह है कि यह यूनिवर्सिटी अलग हटकर सोच रखता है।  हम बड़ी ही बेसब्री से भारत के नए स्वाद और अनुभवों को चखने का इंतजार कर रहे हैं। अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट और अजिंक्य डी वाई पाटिल ग्रुप के चेयरमैन अजिंक्य डी वाई पाटिल का कहना है, “वाईसीवाईडब्लू प्रतियोगिता की मेजबानी करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हम भारत के बेहतरीन आतिथ्य क्षेत्र के उभरते सितारों के सफर में शामिल होकर बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि इस उद्योग में बड़े पैमाने पर रुचि जगाकर कर युवा प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान कर, हम भारत की पाककला और उत्कृष्ट सेवा के बारे में बता पाएंगे। इस पहल में साथ जुड़कर हमें बेहद गर्व है। हम युवा प्रोफेशनल्स के अद्भुत कौशल को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’

     सीन वेलेंटाइन, मैनेजिंग डायरेक्टर, वर्ल्ड यंग शेफ यंग वेटर अपनी बात रखते हुए कहते हैं, “वैश्चिक स्तर पर नेटवर्क बनाने और सबसे बेहतरीन से सीखने का मौका पाने के लिए वाईसीवाईडब्लू प्रतियोगिता, भारतीय युवा प्रतिभा के लिए बिलकुल सही लॉन्चपैड है। हम बताना चाहते हैं कि आतिथ्य उत्कृष्टता में भारत एक बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है। इस प्रतियोगिता को शेफ मारियो परेरा और शेफ सायरस टोडीवाला जज करेंगे। ये दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में बेहद माहिर हैं। इसकी शुरूआत आवेदनों की स्क्रीनिंग से की जाएगी। इसके बाद फाइनल और फाइनलिस्ट, विश्व स्तर पर मुकाबला करेंगे।सेलेब्रिटी शेफ सायरस तोडीवाला ओबीई डीएल, कैफ स्पाइस, यूनाइटेड किंगडम का कहना है, “भारतीय पकवान और सेवा मानकों ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। इतना ही नहीं, इस देश ने पिछले दशक में पाककला उत्कृष्टता और सेवा मानकों में सराहनीय उन्नति देखी है। विश्व स्तर पर स्थानीय प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए हमें भारत में इस प्रतियोगिता को पेश करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है।“

     सेलेब्रिटी शेफ मारियो परेरा, एक्जीक्यूटिव शेफ, द डोरचेस्टर का कहना है, “आतिथ्य के नायकों की अगली पीढ़ी की प्रतिभा की परख करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। यह दुनिया को यह दिखाने का एक बेहतरीन मौका है कि पूरी दुनिया में आतिथ्य उद्योग पर अपनी छाप छोड़ने के लिए उनके पास क्या है। इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जनवरी से शुरू हो रहा है और यह 15 जून तक जारी रहेगा। इच्छुक प्रतिभागी खुद को यंगशेफयंगवेटर डॉटकॉम पर रजिस्टर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. मीहिर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के बालेगांव को गोद लिया

शेयर करेभव्य मंदिर उद्घाटन समारोह का अनावरण किया इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग मुंबई 20 जनवरी 2024। परोपकार और सामुदायिक विकास के लिए एक अभूतपूर्व कदम में ग्रेविटी ग्रुप के दूरदर्शी अध्यक्ष डॉ. मीहिर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के वैजापुर में बालेगांव के सूखा प्रभावित क्षेत्र को आधिकारिक तौर पर गोद ले […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां