सहारनपुर में बस स्‍टैंड पर दर्दनाक हादसा…बजरी लदे डंपर ने 6 को कुचला, दो छात्रों समेत 3 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सहारनपुर 09 दिसंबर 2023। यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जहां बजरी से भरे अनियंत्रित डंपर ने बस स्टैंड पर खड़े स्कूली बच्चों सहित कई लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में 3 की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो छात्र हैं। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

 दरअसल, शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित नागल बस स्टैंड पर लोग खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे हैं। खनन सामग्री से भरे अनियंत्रित ट्रक ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उस समय बस की इंतजार में स्टैंड पर स्कूली बच्चे भी खड़े थे वे भी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना से नाराज लोग हाईवे पर जमा हो गए।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण अफ्रीकी पिच को देखकर रिंकू सिंह हैरान, कहा- रफ्तार और उछाल के लिए अतिरिक्त अभ्यास करना होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव डरबन 09 दिसंबर 2023। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त रफ्तार और उछाल को देखते हुए अतिरिक्त प्रयास और अभ्यास की जरूरत होगी। भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद दक्षिण अफ्रीका की पिच […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल