जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में बादल फटने से पांच की मौत, 40 से ज्यादा लोग लापता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 28 जुलाई 2021। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में बादल फट गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 30-40 लोगों के लापता होने की खबर है। दरअसल, जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले के होंजर गांव में बुधवार तड़के बादल फट गया, जिसके बाद आई इस आफत में कम से कम चार शव बरामद किए गए और कई के लापता होने की खबर है। फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। 

पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने कहा कि आज यानी बुधवार तड़के करीब 4 बजे किश्तवाड़ जिले के दच्चन क्षेत्र के होंजर गांव में बादल फट गया। हमें रिपोर्ट मिल रही है कि 28 लोग लापता हैं। तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी हमारे पास सटीक विवरण नहीं है। इलाके में कोई मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं है। किश्तवाड़ जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी शफकत भट ने कहा कि हमने मलबे से अब तक 5 शव बरामद किए हैं। हमारा मानना है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गांव में 30 से 40 लोग थे। बता दें कि किश्तवाड़ शहर जम्मू से लगभग 200 किमी दूर है और दच्चन किश्तवाड़ जिले में एक दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र है।

जम्मू में लागातार हो रही है बारिश

बता दें कि जम्मू में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई माह के अंत तक और अधिक बारिश होने का अनुमान है जिसके चलते किश्तवार के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। जिला प्रशासन ने मंगलवार रात को जारी एक परामर्श में कहा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है जिससे नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है और उनके निकट रहने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है।

हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़ में एक की मौत, 10 लापता

उधर, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि लाहौल-स्पीति में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग लापता हो गए, जबकि चम्बा जिले से एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है।

Leave a Reply

Next Post

मानव तस्करी मामले में बड़ा खुलासा: त्रिपुरा के रास्ते भारत लाई जातीं थीं रोहिंग्या किशोरियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 28 जुलाई 2021। रोहिंग्या किशोरियों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए यूपी एटीएस के 30 से अधिक अधिकारियों ने 36 घंटे का विशेष अभियान चलाया था। आपको बता दें कि यूपी एटीएस ने रोहिंग्या किशोरियों की तस्करी करने वाले एक […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर