छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा, सीएम के राजनीतिक सलाहकार और ओएसडी के घर में दबिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 अगस्त 2023। ईडी ने छत्तीसगढ़ में फिर छापा मारा है। इस बार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में दबिश दी है। इसके साथ ही ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के भिलाई-3 निवास पर भी कार्रवाई जारी है। वहीं कारोबारी विजय भाटिया के घर पर भी जांच पड़ताल चल रही है। मकान के अंदर और बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात की गई है। 

मामले में सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह जी मेरे जन्मदिन के दिन आज मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के घर ईडी भेजकर मुझे तोहफा दिया है उसके लिए बहुत आभार।

दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है। खेड़ा ने लिखा कि ‘छत्तीसगढ़ में हार से घबराई भाजपा रेड्स करवा रही है। पिछले कुछ दिनों से कई सर्वेज में भाजपा की भारी हार दिखाई जा रही है। इसलिए छापे पड़वाए जा रहे हैं।

कौन हैं विनोद वर्मा, मनीष बंछोर और आशीष वर्मा 

विनोद वर्मा सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वो उनके राजनीतिक सलाहकार हैं। विनोद वर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। वो रायपुर, दिल्ली और बीबीसी लंदन में पत्रकारिता कर चुके हैं। मनीष बंछोर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी हैं और सीएम के ओएसडी हैं। भिलाई तीन में पुरानी भिलाई थाने के पीछे उनका घर है। साथ ही आशीष वर्मा का घर भिलाई के ही पदुम नगर में मुख्यमंत्री निवास के पास ही है। वो भी सीएम के ओएसडी हैं। इसके साथ ही विजय भाटिया का घर भिलाई नेहरू नगर ईस्ट में है। विजय फर्नीचर व्यवसायी हैं। वो सत्ता पक्ष के करीबी माने जाते हैं। भिलाई में दो दिन पूर्व ही सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के घर छापा पड़ा था।

Leave a Reply

Next Post

एशिया कप से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका. तेज गेंदबाज इबादत हुसैन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 23 अगस्त 2023। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण मंगलवार को आगामी एशिया कप से बाहर हो गए। इबादत को 10 दिन पहले एशिया कप के लिए चुनी गई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं