आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोंडा 08 अप्रैल 2022। गोंडा-बहराइच मार्ग पर विमौर गांव में संत आसाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में एक किशोरी का शव मिला है। किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हुई थी। इस मामले में स्वजन ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कराया था। आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी। बताया जा रहा है कि किशोरी का शव मिलने की जानकारी होने पर डीएम डा. उज्जवल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पहुंचकर जानकारी ली। इसके साथ ही इस घटना का राजफाश व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की।

उधर, आश्रम के सेवादार समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हो गई थी। इस मामले में उसके घरवालों ने छह अप्रैल को मिश्रौलिया चौकी पर सूचना दी। काफी तलाश के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तो सात अप्रैल को उसके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे के बाद किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई।

बताया कि गुरुवार देर रात गोंडा-बहराइच मार्ग पर संत आसाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में किशोरी का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली। एसपी ने बताया कि वह जिलाधिकारी के साथ पहुंचे। किशोरी की पहचान कराई गई। किशोरी उसी गांव की निकली। जो पांच अप्रैल की देर शाम गायब हुई थी। कार में पड़े किशोरी के शव में सड़न शुरू हो गई थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। हर बिंदुओं की जांच चल रही है।

कार की नहीं हुई शिनाख्त : संत आसाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार किसकी है? कार के अंदर किशोरी कैसे पहुंची? शव दो दिनों तक कार में पड़ा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। किशोरी आश्रम क्यों और कैसे पहुंची? सेवादारों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, किशोरी के गायब होने के 36 घंटे बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज होना भी सवालों के घेरे में है।

Leave a Reply

Next Post

मान सरकार पर निशाना: सिद्धू बोले- 30 दिन में 25 कत्ल, पंजाब में कैसे रहेंगे लोग, पुलिस को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अप्रैल 2022। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पटियाला में प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पिछले 30 दिनों में 25 कत्ल हो गए, वहां कोई कैसे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं