IND vs AUS : बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत की विशाल जीत, रहाणे ने लगाई जीत की हैट्रिक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरा टेस्ट मैच में खेला गया, जिसके चौथे दिन ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई। इस मैच में भारत के दिग्गज खिलाड़ी मौजूद नहीं थे। टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों पर थी। रहाणे की कप्तानी आज हर तरफ चर्चा में है। उन्होंने पहले दिन से ही ऐसा चक्रव्यूह रचा जिसमें कंगारु फंसते चले गए। इसके साथ ही एक बड़ा रेकॉर्ड रहाणे के नाम दर्ज हो गया है।

मुश्किल वक्त पर टीम को संभाला

रहाणे ने जब जब टीम इंडिया की कमान संभाली है, तब तब भारतीय टीम को जीत मिली है। रहाणे ने इस बार ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया को हराया है। ये जीत इसलिए और भी खास हो जाती है क्योंकि टीम के स्टार खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम से बाहर थे। इसके साथ ही टीम को पहले टेस्ट मैच जोकि एडिलेट में खेला गया उसमे शर्मनाक हार मिली थी। टीम पर मनोवैज्ञानिक दवाब भी था मगर इन सब मुसीबतों को खारिज करते हुए रहाणे ने मेलबर्न में टीम इंडिया को जीत दिलवाई।

बतौर कप्तान हिट हैं रहाणे

अजिंक्य रहाणे इससे पहले अपनी घरेलू पिचों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में धर्मशाला में और 2018 में बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी कर चुके हैं और दोनों ही मैच में जीत भारत की हुई थी। इसके अलावा रहाणे ने 2015 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ हरारे में खेली गई एकदिवसीय सीरीज भी 3-0 से जीती थी। इसके साथ ही रहाणे दो टी-20 मैच में भी भारत की कप्तानी कर चुके हैं। जिसमें एक में उन्हें जीत और एक में हार मिली।

कोहली और धोनी की बराबरी

इसके साथ ही रहाणे ने एक और रेकॉर्ड अपने नाम किया है। रहाणे ने बॉक्सिंग डे पर जीत हासिल करने वाले विराट कोहली की बराबरी कर ली। इसी के साथ पहले तीन मैचों में कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को टेस्ट में जीत दिलाने वाले कप्तान धोनी की भी बराबरी की।इस एक जीत के साथ ही रहाणे ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और कोहली दोनों की बराबरी कर ली है।

Leave a Reply

Next Post

सुपरस्टार रजनीकांत का ऐलान- राजनीतिक दल नहीं बनाउंगा, तबीयत खराब होने को बताया भगवान की चेतावनी

शेयर करेराजनीतिक दल नहीं बनाउंगा: रजनीकांत तबीयत बिगड़ना भगवान की चेतावनी: रजनीकांत साल के अंत में पार्टी लॉन्च करने का प्लान था इंडिया रिपोर्टर लाइव तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए रजनीकांत ने कहा […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार