ओम बिरला ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर की भारतीय सेना की सराहना, कहा- नारी शक्ति राष्ट्र की शक्ति बनी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि यह याद रखना जरूरी है कि यह जीत भारत की प्रत्येक मां, बहन और बेटी की जीत थी। बूंदी में सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान के सम्मान में मंगलवार की शाम को राष्ट्रव्यापी पहल ‘तिरंगा यात्रा’ का उद्घाटन करते हुए बिरला ने कहा कि हाल के दिनों में भारत के प्रत्येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की लहर उमड़ी है। बिरला ने कहा, ‘‘नारी शक्ति राष्ट्र की शक्ति बन गई है, जो हमारे सैनिकों को प्रेरित कर रही है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की गाथा सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी।” उन्होंने कहा कि यह अभियान एक सैन्य अभियान से आगे, उन सभी महिलाओं के ‘सिंदूर’ की रक्षा का संकल्प था जिनके पति तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा के लिए सीमाओं पर मुस्तैद हैं। राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, बूंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला प्रमुख रामेश्वर मीणा और हजारों अन्य लोगों की उपस्थिति में यह यात्रा आजाद पार्क से शुरू हुई और कोटा रोड, नगर-सरग कुंड, इंदिरा मार्केट, अहिंसा सर्किल, खोजा गेट और गायत्री नगर से होते हुए सिविल लाइंस रोड स्थित शहीद रामकल्याण स्मारक पर समाप्त हुई। ‘पीटीआई वीडियो’ से संक्षिप्त बातचीत में बिरला ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई थी, जो आतंकवाद के पूरी तरह से खत्म होने तक जारी रहेगी।” 

Leave a Reply

Next Post

जियो स्टूडियोज और रितेश विलासराव देशमुख की बहुभाषी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी' 1 मई, 2026 को देशभर में होगी रिलीज़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 मई 2025। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने आज अपनी आगामी महत्वाकांक्षी फिल्म, ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज डेट की घोषणा की है। यह फिल्म महाराष्ट्र दिवस के शुभ अवसर पर, यानी 1 मई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही