97 तेजस लड़ाकू विमानों का अधिग्रहण करेगा रक्षा मंत्रालय; HAL को मिला ₹65 हजार करोड़ का टेंडर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2024। रक्षा मंत्रालय ने स्वदेश निर्मित 97 और एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को करीब 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। किसी स्वदेशी सैन्य उपकरण की खरीद के लिए भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर होगा।

65फीसदी स्वदेशी सामग्री का विमान में किया इस्तेमाल
रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी टेंडर पर जवाब देने के लिए एचएएल को तीन महीने का समय दिया गया है। नए एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमानों में 65 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया जाने वाला है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों के आने से भारतीय वायुसेना को मिग-21, मिग-23 और मिग-27 के अपने बेड़े को बदलने में मदद मिलेगी, जिन्हें या तो चरणबद्ध तरीके से हटा दिया गया है या फिर निकट भविष्य में हटाया जाना है। 

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
गौरतलब है कि 97 और एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमान खरीदने की योजना की घोषणा सबसे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन की धरती पर की थी, जब वह स्वदेशी लड़ाकू विमान सौदों को बढ़ावा देने की योजना के बारे में बता रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एचएएल के पुनरुद्धार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को आगे बढ़ाना है। साथ ही यह देशभर में रक्षा व्यवसाय में लगे छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

तेजस की आपूर्ति कुछ हफ्तों में होगी शुरू
सरकार की तरफ से पूर्व में भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस मार्क-1 विमानों की खरीद का ऑर्डर दिया गया था, जिनकी आपूर्ति अगले कुछ हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है। एलसीए मार्क-1ए तेजस विमान का ही उन्नत संस्करण है। एलसीए मार्क-1ए विमान में वायुसेना को आपूर्ति किए जा रहे शुरुआती 40 एलसीए की तुलना में अधिक उन्नत एवियोनिक्स और रडार होंगे।

Leave a Reply

Next Post

आरजेडी के घोषणा पत्र पर सम्राट चौधरी का तंज, कहा- एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के बदले जमीन कितनी लेंगे?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 13 अप्रैल 2024। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिस पर भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रोजगार […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही