किश्तवाड़ बादल फटने के घायलों से मिले राजनाथ सिंह, बोले- सभी खतरे से बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 25 अगस्त 2025। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में किश्तवाड़ बादल फटने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में राजनाथ सिंह ने बताया कि सभी घायल मरीज खतरे से बाहर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, मैं यहां उन घायल लोगों से मिलने आया हूं जो किश्तवाड़ में हुई घटना में प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने स्थिति जानने की इच्छा जताई थी। मौसम खराब होने की वजह से मैं मौके पर नहीं जा पाया। वहां भूस्खलन की वजह से वाहन आगे नहीं बढ़ सके। सभी मरीज सुरक्षित हैं और ठीक हो रहे हैं।

किश्तवाड़ में 14 अगस्त को मचैल माता यात्रा के दौरान बादल फटने की भयानक घटना हुई थी, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस बादल फटने की वजह से अचानक फ्लैश फ्लड आया, जिससे भारी तबाही और जान-माल का नुकसान हुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआईएसएफ, भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें आठवें दिन भी राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी मरीज स्थिर स्थिति में हैं और शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। सिन्हा ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि 32 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने राहत कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक प्रभावित परिवारों को 4.13 करोड़ रुपये सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है और केंद्र व राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का पूरा ध्यान रखेंगी

Leave a Reply

Next Post

वनडे में 12 दोहरे शतक में से सात भारतीयों के नाम, मैक्सवेल के नाम डबल सेंचुरी का अनूठा रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाना किसी बल्लेबाज के करियर का सबसे बड़ा मुकाम माना जाता है। अब तक इस फॉर्मेट में कुल 12 बार बल्लेबाजों ने डबल सेंचुरी बनाई है, और इसमें से सात बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही