अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदे मातरम का पाठ पढ़ा रहे – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 18 अगस्त 2026। अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदे मातरम का पाठ पढ़ा रहे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा-बड़ा नेता, कांग्रेस को वंदे मातरम के सम्मान का पाठ पढ़ा रहा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आदरणीय सोनिया गांधी जी के बारे में अनर्गल और झूठी बाते कर रहे, जबकि कांग्रेस मुख्यालय में पूरा वंदे मातरम गायन हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो भाजपा आजादी के लड़ाई के समय अंग्रेजों की चाटुकारिता करती थी, तब कांग्रेस के नेता वंदे मातरम गाकर अंग्रेजों का विरोध करते थे। उस समय भाजपाई अंग्रेजों का साथ देते थे। भाजपा, कांग्रेस को वंदे मातरम देशभक्ति न सिखाये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस तो हर कार्यक्रम में वंदे मातरम गाते है, आरएसएस भाजपा को चुनौती है अपने कार्यालय में वंदे मातरम गाने का एक वीडियो जारी करे। जो लोग 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराये, अब वंदे मातरम पर प्रलाप कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वंदे मातरम के लिए कांग्रेस को भाजपा से सीख लेने की जरूरत नहीं। कांग्रेस तो आजादी की लड़ाई के समय से भारत के जनजागरण के हथियार के रूप में वंदे मातरम का उपयोग करती रही है। आजादी की लड़ाई में जब कांग्रेस ने वंदे मातरम का गायन किया, तब भाजपा उसका विरोध करती थी। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा का हर छोटा-बड़ा नेता खुद को बड़ा देशभक्त साबित करने वंदे मातरम पर बयान दे रहा, लेकिन यह सिर्फ भाजपाईयों का दिखावा है।

Leave a Reply

Next Post

जयराम ठाकुर बोले- भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार

शेयर करेनए अफसरों से सरकार ने किया इन्कार इंडिया रिपोर्टर लाइव मंडी, 18 अगस्त 2026। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या घटाने वाले बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गजब की सरकार […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल