हिमाचल प्रदेश: महामारी की वजह से 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को किया रद्द, 12वीं के संबंध में की यह घोषणा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मई 2021। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय बुधवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 10वीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।

आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा परिणाम

छात्रों को दसवीं कक्षा में नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा के छात्रों का अंतिम परिणाम सीबीएसई की ही तरह प्री-बोर्ड की परीक्षाओं में प्राप्तांकों और फर्स्ट एवं सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों को आधार पर तैयार किया जाएगा। 

निजी और सरकारी विद्यालयों के लिए अलग मापदंड

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि किन्हीं कारणों की वजह से कुछ प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थियों फर्स्ट टर्म या सेकंड टर्म की परीक्षाएं नहीं दे पाएं हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए अलग मापदंड तैयार किया जाएगा। वहीं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अलग मापदंड बनाया जाएगा। एसओएस. विद्यार्थियों के लिए भी अलग से फार्मूले तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।

बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

बोर्ड ने सभी विश्वविद्यालयों और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

पांच राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के सिब्बल, बोले- एक भी सीट नहीं बचा पाई पार्टी, अपने अंदर झांके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 अप्रैल 2021। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल अपनी ही पार्टी पर भड़क गए। सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल