लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत; मथुरा से मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 09 नवंबर 2024। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात चालक को झपकी आने से टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर खड़े हुए डंपर से टकरा गई। हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टेंपो ट्रैवलर सवार लोग मथुरा से मुंडन कराकर लखनऊ लौट रहे थे। लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप अपने पांच वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने शुक्रवार को लखनऊ से परिवार व रिश्तेदारों के साथ टेंपो ट्रैवलर किराए पर लेकर मथुरा गए थे।

शुक्रवार रात 10:30 बजे के करीब थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 49 के पास टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर के चालक को झपकी आना बताया गया है। इसके चलते टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप व बिटाना देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। जबकि 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ये लोग हुए घायल
नीता (42) निवासी मोहिद्दीनपुर गागौरी लखनऊ, लवशिखा (13) पुत्री संदीप, नैतिक (15) पुत्र सज्जन, रितिक (12) पुत्र सज्जन, कार्तिक (9) पुत्र संदीप निवासी मोहिद्दीनपुर गगौरी लखनऊ, प्रांशु (13) पुत्र सुशील निवासी गुलड़िया काकौरी लखनऊ, संजीवन (43) निवासी सैथा लखनऊ, गीता (42) निवासी मोहिद्दीनपुर लखनऊ, सुशील कुमार (30) पुत्र बिहारी निवासी दौलतखेड़ा थाना काकौरी लखनऊ, शशि देवी (44) निवासी ककौरी लखनऊ, इनकी नातिन चमचम (4), सावित्री देवी (41) निवासी ककौरी थाना लखनऊ व इसकी नातिन आरोही (डेढ़ वर्ष), रिया (16) पुत्री प्रभुद्दीन निवासी करैटा लखनऊ, पूनम (29) निवासी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ, फूलमती (40) निवासी मोहिद्दीनपुर, बेटी सारिका (13) एवं रूबी (29) निवासी लखनऊ शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में खूनी खेल जारी; क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 21 लोगों की मौत की खबर, 46 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 09 नवंबर 2024। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार को शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। इस दौरान में कम से कम 21 लोग मारे गए। धमाके में 46 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाका प्रांतीय राजधानी क्वेटा के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल