मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 12 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 12 मार्च 2025। मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 12 उग्रवादी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने बुधवार को कहा कि उग्रवादियों के पास से हथियार भी बरामद किये गए। बरामद हथियारों में 7.62 मिमी एसएलआर के साथ मैगजीन, 5.56 मिमी इंसास राइफल, .22 राइफल, 2 बोर डबल बैरल बंदूक, हैंड ग्रेनेड, स्टन ग्रेनेड शामिल हैं। ये हथियार इंफाल पूर्वी जिले के इरिलबुंग-पीएस के अंतर्गत केइराओ वांगखेम से बरामद किए गए।

पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान संदीप देसवाल के रूप में हुई है, जो सेनापति जिले के सेनापति-पीएस के अंतर्गत एनएच-2 के टी. खुल्लेन में 17.34 किलोग्राम अफीम ले जा रहा था।सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग-पीएस के अंतर्गत तेरा उराक स्थित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक फार्म हाउस/अस्थायी शिविर से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सात सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

मणिपुर पुलिस ने बिष्णुपुर जिले से पीआरईपीएके के एक कैडर को गिरफ्तार किया। एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने केसीपी (ताइबंगनबा) समूह के एक कैडर को गिरफ्तार किया। एक अन्य संयुक्त अभियान में मणिपुर पुलिस और 5/9 जीआर ने इंफाल पूर्वी जिले से केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोमपट-पीएस के अंतर्गत डीडीके इंफाल गेट के पास खुराल चिंगंगबाम लेईकाई से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय कैडरों गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Next Post

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद महू में भड़की हिंसा मामला; दो आरोपियों पर लगा NSA

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 12 मार्च 2025। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के अधिकारियों ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का महू शहर में जश्न मनाने के दौरान हुई हिंसा में कथित रूप से शामिल दो लोगों के खिलाफ मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल