इजराइल से जारी है भारत का ‘ऑपरेशन-अजय’, 471 भारतीयों को लेकर चौथी फ्लाइट राजधानी दिल्ली पहुंची

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। तेल अवीव से कुल 471 भारतीयों को लेकर दो विमान रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। इनमें से एक उड़ान एअर इंडिया और दूसरी उड़ान स्पाइस जेट की थी। ऑपरेशन अजय के तहत कुल चार उड़ानें संचालित की गई हैं।सरकार ने यह अभियान उन भारतीयों के लिए शुरू किया है जो फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास की ओर से इजराइल पर किए गए हमले के बाद इजराइल से वापस आना चाहते हैं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को कहा कि सुबह 197 यात्रियों को लेकर तीसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि 274 यात्रियों को लेकर चौथी उड़ान राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। उन्होंने यात्रियों की तस्वीरें भी साझा कीं। एअर इंडिया द्वारा संचालित दो चार्टर्ड उड़ानें तेल अवीव से शुक्रवार और शनिवार को कुल 435 से अधिक यात्रियों को लेकर आई हैं। 

Leave a Reply

Next Post

रोमांचक बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज़ 2023 (बीजीआईएस) का समापन 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 अक्टूबर 2023। मुंबई के प्रतिष्ठित एसवीपी स्टेडियम में रोमांचक बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज़ 2023 (बीजीआईएस) का समापन हो गया। बीजीआईएस के पहले फिनाले में, विजेताओं ने कुल 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार पूल में से 75 लाख रुपये का भव्य पुरस्कार जीता। तीन दिवसीय […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस