गाजा में फिर रात भर बरसी मौत, 54 फिलीस्तीनियों की गई जान, अस्पताल में टुकड़े -टुकड़े आए शव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 15 मई 2025। दक्षिण गाजा में एक अस्पताल ने कहा कि खान यूनिस शहर में बीती रात हुए हवाई हमलों में 54 लोगों की मौत हो गई। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के कैमरामैन के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार रात 10 हवाई हमले हुए और उन्होंने नासिर अस्पताल में मुर्दाघर में कई शव देखे हैं। कुछ शव टुकड़ों में अस्पताल लाए गए जबकि कुछ थैले लाए गए, जिनमें कई लोगों के अंग थे।

अस्पताल के मुर्दाघर ने 54 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले बुधवार को उत्तरी और दक्षिणी गाजा में हुई भीषण बमबारी में 70 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 20 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य एशिया की यात्रा पर हैं। हालांकि वह इजराइल नहीं जाएंगे। ट्रंप की इस यात्रा से संघर्ष विराम समझौता होने या गाजा के लिए नए सिरे से मानवीय मदद भेजे जाने की उम्मीद की जा रही है। इजराइल ने गाजा में सहायता सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगा रखी है।  

Leave a Reply

Next Post

भारतवासी हो जाएं बेफिक्र! ISRO ने खोले ऑपरेशन सिंदूर के बाद के राज, 10 सैटेलाइट्स ने रखी है पाकिस्तान पर पैनी नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मई 2025। भारत की अंतरिक्ष ताकत अब सिर्फ चांद, मंगल या सौर मिशनों तक सीमित नहीं रही, अब यह देश की रणनीतिक सुरक्षा का भी सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है। हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इसरो ने एक […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग