मिथिला एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग, रेल मंत्रालय बोला- असामाजिक तत्व फैलाना चाहते हैं डर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 20 मई 2026। पश्चिम बंगाल में हावड़ा से रक्सौल जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस के एक डिब्बे में धुआं देखा गया। धुआं द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित) कोच के शौचालय क्षेत्र से निकलता दिख रहा था। रेलवे कर्मचारियों ने कुछ ही मिनटों में दो अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझा दी। इस घटना पर रेल मंत्रालय ने कहा, “आज हावड़ा में खड़ी मिथिला एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने की सूचना मिलने पर जांच की गई। शौचालय में पेट्रोल से भीगा आधा जला कपड़ा बरामद हुआ। रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तुरंत नियंत्रण में कर लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रारंभिक परिस्थितियों से संकेत मिलता है कि कुछ असामाजिक तत्व यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने और रेलवे व्यवस्था में भय और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और संबंधित एजेंसियां इन सभी मामलों की गहन जांच कर रही हैं।”

बंगलूरू: युवाओं कट्टरपंथी बनाने के आरोपी को सात साल की जेल
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को बताया कि बेंगलुरु की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने एक प्रमुख आरोपी को युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और तालिबान की आतंकी विचारधारा का प्रचार करने के आरोप में सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एनआईए की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र निवासी हमराज वर्शीद शेख पर 63,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसने अप्रैल 2026 में शुरू हुए मुकदमे के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

आरोपी को अप्रैल 2023 में दर्ज एक मामले में दोषी ठहराया गया था। एनआईए ने अक्टूबर 2023 में उसके और सह-आरोपी मोहम्मद आरिफ के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, जिसका मुकदमा अभी भी चल रहा है। इस मामले में एनआईए की जांच से पता चला था कि शेख खुद 2019 और 2022 के बीच सऊदी अरब में रहने के दौरान पाकिस्तानी और अफगान संपर्कों के माध्यम से तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादी संगठनों की विचारधारा में कट्टरपंथी बन गया था।

आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मुकेश और अनंत अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी ने बेंगलुरु स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर’ का दौरा किया। वे आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की 45वीं वर्षगांठ के खास समारोह में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। इस दौरान पिता-पुत्र ने फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक रही।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: देर रात गोलीबारी से दहला वेलकम इलाका, 22 वर्षीय युवक की गई जान, जांच जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2026। दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में देर रात हुई गोलीबारी की एक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस वारदात में 22 वर्षीय एक युवक की जान चली गई, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। पुलिस […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस