झारखंड में घुसपैठ बड़ा संकट, कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या कम हो रही : पीएम मोदी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 28 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड में घुसपैठ को एक ‘बड़ा संकट’ करार दिया और दावा किया कि इसके परिणामस्वरूप राज्य के कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने का आरोप लगाया, जो जमीन हड़प रहे हैं और महिलाओं को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि झामुमो और कांग्रेस ‘हर स्तर पर’ लूट’ में लिप्त हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि 4 जून के बाद देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी।

JMM घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रही
मोदी ने कहा, ‘‘अब झारखंड में एक बड़ा संकट घुसपैठियों का हो गया है। हमारा ये संथाल परगना तो बहुत ज्यादा घुसपैठियों की चुनौती से जूझ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में पड़ गया है।” साल 2022 में हुई दो घटनाओं का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आदिवासी बेटियों को 50 टुकड़ों में काटा जा रहा है… जिंदा जलाया जा रहा है… किसी की जीभ बाहर खींच ली गई। ये कौन लोग हैं जो आदिवासी बेटियों को निशाना बना रहे हैं? झामुमो सरकार उन्हें संरक्षण क्यों दे रही है?”

आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उसे आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए… आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में पड़ गई। आदिवासियों के खिलाफ इनके हथियार हैं… नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण! ‘इंडी’ गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है। इनका फॉर्मूला है…घोर सांप्रदायिक राजनीति करो… घोर तुष्टीकरण की राजनीति करो… अलगाववादियों को संरक्षण दो… आतंकवादियों का बचाव करो… और जो उसका विरोध करे, उस पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो।

SC, ST, OBC  के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा
प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी कहता है… मैं एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा… तो इंडी जमात को मिर्ची लग जाती है… ये कहते हैं मोदी हिन्दू-मुसलमान कर रहा है।” प्रधानमंत्री ने दावा किया कि ‘लव जिहाद’ की शुरुआत झारखंड से हुई। झामुमो पर ‘सांप्रदायिक राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के बाद, इस बार रविवार को अवकाश होने के बावजूद झारखंड के एक जिले में इसे बदलकर शुक्रवार कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘रविवार का दिन हिंदुओं से नहीं बल्कि ईसाई समुदाय से जुड़ा हुआ है। यह 200-300 वर्षों से छुट्टी का दिन है। अब वे ईसाइयों से भी लड़ रहे हैं।

‘इंडी’ गठबंधन ने राष्ट्रपति को हराने की पूरी कोशिश की
उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो नीत गठबंधन राज्य के संसाधनों को लूट रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य अब ‘नकदी के पहाड़’ के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले घोटाले रोज की बात थी क्योंकि कांग्रेस चौबीसों घंटे लूटती रहती थी, लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने इसे रोक दिया। मोदी ने दावा किया कि ‘इंडी’ गठबंधन ने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को हराने की पूरी कोशिश की, जो एक आदिवासी हैं। उन्होंने वादा किया कि देश अगले पांच वर्षों में पिछले 10 वर्षों की तुलना में अधिक विकास कार्य देखेगा। 

Leave a Reply

Next Post

माउंट आबू में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में डॉ. अमित विश्वास की पुस्त‍क 'भूमंडलीकरण : मीडिया की आचार संहिता' का हुआ विमोचन

शेयर करेमीडिया महासम्मेलन में देशभर के साढ़े चार सौ से अधिक मीडियाकर्मी हुए शामिल इंडिया रिपोर्टर लाइव वर्धा 28 मई, 2024। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा  के सहायक संपादक डॉ. अमित विश्वास द्वारा लिखित पुस्तक ‘भूमंडलीकरण : मीडिया की आचार संहिता’ का विमोचन माउंट आबू, राजस्थान स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ज्ञान सरोवर में ‘नई सामाजिक व्यवस्था के […]

You May Like

‘आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों को चार महीने का वेतन सौंपगे’ मंत्री इरफान अंसारी का फैसला....|....बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की हुई भीषण भिड़ंत...3 युवकों की मौत; मची चीख-पुकार....|....पहलगाम हमले पर राजनीतिक दलों को विशेष सत्र बुलाने के लिए सरकार से आग्रह करना चाहिए: कपिल सिब्बल....|....भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान के फूले हाथ-पांव, 23 भारतीयों को निकाला व वीजा सुविधाएं भी की रद्द....|....अब दुश्मनों की खैर नहीं, अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोतों ने दागीं एंटी-शिप मिसाइलें....|....पकड़ा गया गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स, दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ....|....पहलगाम हमले को लेकर ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात, महात्मा गांधी और पंडित नेहरू का किया जिक्र....|....'पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शेंगे नहीं, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा', 'मन की बात' में मोदी....|....रोमांचक वैश्विक थ्रिलर "व्हाइट" में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की भूमिका में नज़र आएंगे विक्रांत मैसी ....|....मुंबई में घर वापसी से खुश हैं अभिनेत्री अलंकृता सहाय