सीडीएस चौहान ने चीन के साथ सीमा विवाद को बताया खतरनाक, कहा- भविष्य में करना पड़ सकता है सामना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मार्च 2024। चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल अनिल चौहान ने चीन के साथ सीमा विवाद और चीन के उदय को सबसे खतरनाक चुनौती बताया, जिसका भारत और भारतीय सशस्त्र बलों को भविष्य में सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिसकी चुनौती का सामना कर रहे हैं, वह अस्थिर सीमाएं हैं। 

सीडीएस चौहान- विरासत में विवादित सीमाएं मिलीं
सीडीएस चौहान पुणे में आयोजित ‘चीन के उदय और विश्व पर इसके प्रभाव पर तीसरी रणनीतिक और सुरक्षा वार्ता’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमें विरासत में विवादित सीमाएं मिलीं। चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया, जिससे वह हमारा नया पड़ोसी बन गया। आजादी के दौरान भारत का विभाजन हो गया, जिससे नए राष्ट्र का निर्माण हुआ और धीरे-धीरे दोनों देशों के बीच शत्रुता पनपने लगी और हमारे प्रति नफरत बढ़ी। 

भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी प्रभावित करता है चीनः सीडीएस
कार्यक्रम का आयोजन सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग द्वारा किया गया। जनरल चौहान ने कहा कि आज भारत का दो पड़ोसियों के साथ सीमाओं पर विवाद है। संघर्ष के कारण वास्तविक नियंत्रण रेखा, नियंत्रण रेखा और वास्तविक जमीनी स्थिति रेखा जैसे शब्द सामने आए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन का उदय भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी प्रभावित करता है। उन्होंने न्यायसंगत संतुलन के लिए समान विचारधारा वाले देशों पर ध्यान देने का आह्वान किया।

विदेश मंत्री जयशंकर की टिप्पणियों का दिया हवाला 
कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर की हालिया टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि परसों विदेश मंत्री ने कहा था कि चीन-भारत संबंधों में सीमा विवादों के अलावा और भी बहुत कुछ है। चीन का उदय अन्य देशों को भी प्रभावित करता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि व्यक्ति को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं, विदेश मंत्रालय ने कई बार साफ किया है कि- पूर्वोत्तर राज्य हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली हुआ ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दंतेवाड़ा 19 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए